लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल बोले-अफसरों को दिया निर्देश, किसी प्रवासी को न हो तकलीफ

By अनुराग आनंद | Updated: May 17, 2020 17:00 IST

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यहां रह रहे मजदूरों के देखभाल की जिम्मेदारी हमारी है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस की वजह से 19 और लोगों की मौत हो गई।दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मृतकों की संख्या बढ़कर 148 हो गई।

नई दिल्ली: देश भर में काफी तेजी से कोरोना संक्रमण फैल रहा है। इस बीच केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने देश में लॉकडाउन को और आगे बढ़ाने का फैसला किया है। लॉकडाउन के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों में लाखों की संख्या में प्रवासी मजदूर अब भी फंसे हुए हैं।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि किसी भी प्रवासी को दिल्ली में रहने में दिक्कत न हो इसके लिए सभी अधिकारियों को आदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में रह रहे प्रवासी मजदूरों की जिम्मेदारी हमारी है।

बता दें कि राजधानी दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस की वजह से 19 और लोगों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 148 हो गई। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को जारी एक बुलेटिन में कहा कि दिल्ली में संक्रमण के 422 नए मामले सामने आए हैं जिससे कुल मामलों की संख्या बढ़कर 9,755 हो गई।

शनिवार को मामलों की कुल संख्या 9,333 थी और 129 लोगों की मौत हुई थी। गुरुवार को 472 नए मामले सामने आए थे जो किसी एक दिन की सर्वाधिक संख्या है। दिल्ली में लगातार तीसरे दिन कोरोना के 400 से ज्यादा मामले आए।

इस महामारी पर दिल्ली सरकार के सलाहकार और आईएलबीएस के डायरेक्टर डॉ. एसके सरीन ने चेताया है कि जुलाई तक संक्रमण के चरम पर पहुंचने की आशंका है। वहीं, देश में कोविड-19 के कारण बीते 24 घंटे में और 120 लोगों की मौत के साथ मृतक संख्या बढ़कर 2,872 हो गई। इसी अवधि में संक्रमण के 4,987 नए मामले सामने आए जिसके बाद रविवार सुबह कुल मामले बढ़कर 90,927 हो गए।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि ये आंकड़े शनिवार सुबह आठ बजे से सामने आए हैं। मंत्रालय ने बताया कि देश में 53,946 मरीजों का इलाज चल रहा है, 34,108 मरीज ठीक हो चुके हैं और एक मरीज देश से बाहर चला गया।

 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्लीदिल्ली में कोरोनाअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील