लाइव न्यूज़ :

Delhi CM: अरविंद केजरीवाल मंगलवार को दे सकते हैं इस्तीफा, उपराज्यपाल से मिलने का मांगा समय

By रुस्तम राणा | Updated: September 16, 2024 19:32 IST

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलने का समय मांगा है। वे कल शाम करीब साढ़े चार बजे सक्सेना से मुलाकात कर सकते हैं और उसके बाद अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं।

Open in App

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार (17 सितंबर) को अपने सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इंडिया टीवी ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि केजरीवाल ने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना से इस बाबत मिलने का समय मांगा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कल शाम करीब साढ़े चार बजे सक्सेना से मुलाकात कर सकते हैं और उसके बाद अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं।

आप के वरिष्ठ नेता आज शाम करीब पांच बजे पार्टी के अगले कदम और भावी कार्रवाई पर विचार-विमर्श करने के लिए बैठक करेंगे। इससे पहले दिन में आप नेता मनीष सिसोदिया और राघव चड्ढा ने अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की, जहां उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के संभावित उम्मीदवारों पर चर्चा की। 

बता दें कि केजरीवाल ने रविवार को इस्तीफा देने की बात कही थी। संभावित दावेदारों के बारे में अटकलें शुरू होने के साथ ही विपक्ष ने केजरीवाल के इस कदम को "पीआर स्टंट" और अपनी छवि सुधारने के लिए "मात्र नौटंकी" करार दिया। तीनों के बीच बैठक करीब एक घंटे तक चली और केजरीवाल के उत्तराधिकारी के बारे में विचार-विमर्श शाम को आप की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक में जारी रहेगा।

शराब नीति मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद शुक्रवार को तिहाड़ जेल से रिहा हुए अरविंद केजरीवाल ने रविवार को आप नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अपने इस्तीफे का ऐलान किया। उन्होंने यह भी कहा कि उनके स्थान पर नए चेहरे के नाम पर फैसला लेने के लिए अगले दो दिनों में विधायक दल की बैठक होने की उम्मीद है।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालदिल्लीविनय कुमार सक्सेनाराघव चड्ढाआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?

भारतAmbedkar Jayanti 2026: बैंक, स्कूल और ऑफिस... जानें 14 अप्रैल को कहां रहेगी छुट्टी