लाइव न्यूज़ :

अरविंद केजरीवाल ने किया देश के पहले 'प्लाज्मा बैंक' का उद्घाटन, कहा- ये लोगों की जान बचाने का मौका

By विनीत कुमार | Updated: July 2, 2020 12:27 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश के पहले 'प्लाज्मा बैंक' का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से प्लाज्मा डोनेट करने की भी गुजारिश की।

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल ने किया दिल्ली में प्लाज्मा बैंक का उद्घाटन, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुआ उद्घाटनदिल्ली के मुख्यमंत्री ने लोगों से प्लाज्मा डोनेट करने की भी अपील की

कोरोना संकट के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को देश में पहले 'प्लाज्मा बैंक' का उद्घाटन किया। केजरीवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए प्लाज्मा बैंक का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कोरोना से ठीक हुए लोगों से प्लाज्मा देने की भी गुजारिश की। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से ठीक हुए 18 से 60 साल के उम्र के लोग प्लाज्मा डोनेट करने की अपील की। 

केजरीवाल ने कहा कि 18 से 60 साल के उम्र के बीच लोगों का वजन अगर 50 किलों से ज्यादा है तो वे प्लाज्म डोनेट कर सकते हैं। हालांकि, जिन महिलाओं ने बच्चों को जन्म दिया है और जो पूरी तरह स्वस्थ्य नहीं है, वे प्लाज्मा नहीं दे सकते हैं। अरविंद केजरीवाल ने साथ ही बताया कि प्लाज्मा देने के इच्छुक 1031 पर कॉल कर सकते हैं। साथ ही वे 8800007722 पर व्हाट्सएप भी कर सकते हैं। इन नंबरों पर कॉल या मैसेज के बाद डॉक्टर आपसे संपर्क करेंगे और फिर आगे का रास्ता बताया जाएगा।

बता दें कि प्लाज्मा बैंक को लेकर केजरीवाल ने दो दिन पहले ही घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि यह कदम इसलिए उठाया गया है क्योंकि इस प्लाज्मा थेरेपी से दिल्ली के अस्पतालों में उत्साहजनक नतीजे सामने आये हैं। आईएलबीएस के सातवें तल पर यह बैंक स्थापित किया गया है, जहां व्यक्ति से कोविड-19 के मरीज को चढ़ाने के लिए प्लाज्मा लिया जाएगा। विशेषज्ञों के अनुसार प्लाज्मा के लिए शून्य से 80 डिग्री नीचे या उससे भी कम तापमान पर क्रायोजेनिक भंडारण की जरूरत होती है। 

दिल्ली-एनसीआर की स्थिति पर आज अमित शाह की बैठक

दिल्ली में बुधवार तक कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 90,000 के करीब पहुंच गई है। शहर में बुधवार को कोविड-19 के 2,442 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या 89,802 हो गई है जबकि 61 और मरीजों की मौत हो जाने के साथ अब तक कुल 2,803 रोगी जान गंवा चुके हैं।

इन सबके बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली-एनसीआर में कोरोना से हालात पर आज एक बैठक भी बुलाई है। इस बैठक में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शामिल होंगे।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालदिल्लीकोरोना वायरसदिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?