लाइव न्यूज़ :

बदल गई है दिल्ली की हवा- खराब हुई वायु की गुणवत्ता, खतरनाक हैं हालात

By भाषा | Updated: June 13, 2018 23:43 IST

दिल्ली - एनसीआर क्षेत्र में मार्च से मई के बीच वायु गुणवत्ता ‘‘ खराब से बहुत खराब स्तर’’ के बीच रही तथा कई बार इससे संबंधित सूचकांक 350 या उससे ऊपर पहुंच गया।

Open in App

नई दिल्ली , 13 जून: दिल्ली - एनसीआर क्षेत्र में मार्च से मई के बीच वायु गुणवत्ता ‘‘ खराब से बहुत खराब स्तर’’ के बीच रही तथा कई बार इससे संबंधित सूचकांक 350 या उससे ऊपर पहुंच गया। एक रिपोर्ट में यह बात सामने आयी है। 

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेश के आलोक में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने मासिक आंकड़े जारी किये हैं , जो पिछले तीन माह में दिल्ली - एनसीआर क्षेत्र की वायु गुणवत्ता को दिखाते हैं। यह रपट दिखाती है कि मार्च से मई के बीच कई बार वायु गुणवत्ता सूचकांक 350 या उससे ऊपर पहुंच गया। 

वायु गुणवत्ता सूचकांक अगर 0-50 के बीच हो तो उसे अच्छा , 51-100 हो तो संतोषजनक, 101 से 200 के बीच हो तो मध्यम, 201-300 हो तो खराब, 301 से 400 के बीच हो तो बहुत खराब और 401-500 हो तो गंभीर माना जाता है।

धूल भरी आंधी की वजह से दिल्ली बदली हुई नजर आ रही है।  विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिम से चलने वाली धूल भरी आंधी के कारण राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता खराब हो गयी है।  धूल की वजह से हवा में बड़े कणों की मात्रा भी बढ़ गई है। हवा में धूल कणों की अधिकता के चलते लोगों के सांस लेने में परेशानी हो सकती है। सांस के मरीजों के लिए यह स्थिति बेहद खराब है।

वहींं,  उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त ईपीसीए ने आज दिल्ली - एनसीआर से जुड़े राज्यों के मुख्य सचिवों को धूल प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए तत्काल जरूरी कदम उठाने का परामर्श दिया है। पर्यावरण प्रदूषण रोकथाम एवं नियंत्रण प्राधिकरण (ईपीसीए) की सदस्य सुनीता नारायणन ने कहा , ‘‘ हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं और यदि चीजें नहीं सुधरती हैं तो हम गंभीर से अधिक बिगड़ी स्थिति ‘ सीवियर प्लस ’ संबंधी उपाय ला सकते हैं। ’’ ईपीसीए का फैसला ऐसे समय में आया है जब दिल्ली में प्रदूषण का स्तर राजस्थान के अंधड़ की वजह से बहुत बढ़ गया है। आज यहां हवा की गुणवत्ता गंभीर स्तर से भी नीचे चली गयी। पर्यावरण मंत्रालय ने कहा कि अगले तीन दिन तक ऐसी स्थिति बनी रहेगी।  

टॅग्स :मौसमदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप