लाइव न्यूज़ :

ट्रैफिक पर सामान बेचने वाले बच्चे प्रदूषण का शिकार, कहा- आंखें जलती हैं, सांस में दिक्कत होती है, मास्क नहीं हैं

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: November 14, 2019 19:48 IST

इन बच्चों में एक समस्या आम है कि ये सभी भयंकर प्रदूषण झेल रहे हैं। बच्चों ने कहा, ''हमारी आंखें जलती हैं और हम सांस लेने में दिक्कत अनुभव कर रहे हैं, हमारे पास मास्क नहीं हैं।''

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के ट्रैफिक सिग्नलों पर बच्चों के द्वारा सामान बेचा जाना जारी है। खराब वायु गुणवत्ता के बावजूद बच्चे यहां काम कर रहे हैं।

देश आज बाल दिवस मना रहा है लेकिन कुछ बच्चे राजधानी दिल्ली के चौराहों प्रदूषण की मार झेलने के मजबूर हैं। दिल्ली के ट्रैफिक सिग्नलों पर बच्चों के द्वारा सामान बेचा जाना जारी है। खराब वायु गुणवत्ता के बावजूद बच्चे यहां काम कर रहे हैं। कुछ बच्चों ने अपनी समस्याएं मीडिया से साझा कीं। बच्चों ने कहा, ''हमारी आंखें जलती हैं और हम सांस लेने में दिक्कत अनुभव कर रहे हैं, हमारे पास मास्क नहीं हैं।''

इनमें से कुछ बच्चे ऐसे भी हैं जिनकी उम्र किसी तरह के व्यवसाय में लगने की नहीं हुई है। सरकार भी बाल मजदूरी को गैर-कानूनी मानती है लेकिन हाथ में कॉपी-कलम थामने के बजाय ये बच्चे ट्रैफिक लाइट पर सामान बेचने को मजबूर हैं। 

प्रदूषण का हाल यह है कि दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों में दो दिन की छुट्टी की गई है। स्कूल बंद होने और बाहर दम घोंटू हवा के कारण बच्चों को घरों में कैद रहना पड़ रहा है। कुछ बच्चों ने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पत्र लिखकर आग्रह किया है कि प्रदूषण को खत्म करने के उपाय सरकार करे।

मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार को दिल्ली में तेज हवाएं चलेंगी, इससे प्रदूषण कुछ खबरें कमी आएगी। वहीं, ईपीसीए ने दिल्ली-एनसीआर में हवा को जहरीला करने वाले ईंधन पर चलने वाले उद्योगों, हॉट मिक्स प्लांट और पत्थर तोड़ने वाली मशीनों पर बैन की समयसीमा 15 नवंबर तक बढ़ा दी है।

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस