लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल ने कहा, हम अपना काम करते हैं, हम ज्यादा इश्तहार नहीं देते, साढ़े चार साल में 23 फ्लाईओवर बनाए

By भाषा | Updated: July 16, 2019 14:49 IST

केजरीवाल ने उद्घाटन के बाद अपने संबोधन में कहा, ‘‘ 15 सालों में शीला दीक्षित सरकार ने 70 फ्लाईओवर बनाए। पिछले साढ़े चार साल में हमारी (आम आदमी पार्टी) सरकार ने 23 फ्लाईओवर बनाए।’’

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली सरकार ने पिछले साढ़े चार साल में 23 फ्लाईओवर बनाए : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल।उनकी सरकार के कार्यकाल के समापन से पहले राष्ट्रीय राजधानी में कुछ और ऐसी परियोजनाएं सामने आयेंगी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को 2.85 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर का उद्घाटन किया व कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल के समापन से पहले राष्ट्रीय राजधानी में कुछ और ऐसी परियोजनाएं सामने आयेंगी।

बाहरी रिंग रोड पर 205 करोड़ रूपये की लागत से बने राव तुला राम फ्लाईओवर से इस इलाके में जाम खत्म करने में मदद मिलगी और यह दक्षिण दिल्ली एवं नोएडा से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा जाने वाले लोगों के लिए वरदान साबित होगा।

केजरीवाल ने उद्घाटन के बाद अपने संबोधन में कहा, ‘‘ 15 सालों में शीला दीक्षित सरकार ने 70 फ्लाईओवर बनाए। पिछले साढ़े चार साल में हमारी (आम आदमी पार्टी) सरकार ने 23 फ्लाईओवर बनाए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम अपना काम करते हैं, हम ज्यादा इश्तहार नहीं देते। अब यह लागों का काम है कि हमने पिछले साढ़े चार साल में जो काम किया, उसकी चर्चा करें।’’

अपने विरोधियों पर प्रहार करते हुए आप प्रमुख ने कहा कि सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन के बाद विपक्षी दल के एक सदस्य ने उस परियोजना का श्रेय लेने का प्रयास किया था। उन्होंने कहा, ‘‘ हम काम करने में विश्वास करते हैं, न कि गंदी राजनीति में।

दिल्ली सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य क्षेत्रों में ढेर सारे काम किये हैं और हमारा काम बोलेगा।’’ बाद में उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि आप सरकार ने न केवल बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर काम किया बल्कि आम लोगों तक पहुंचने के लिए सड़कें बनवाईं, सीवेज लाइनें बिछायीं व अनधिकृत कॉलोनियों में अन्य सुविधाएं दीं।

जब उनसे पूछा गया कि उनकी सरकार के कार्यकाल के समापन से पहले क्या कुछ और परियोजनाएं सामने आयेंगी तो उन्होंने कहा, ‘‘ हां, कुछ और परियोजनाएं शीघ्र ही सामने आयेंगी।’’ 

टॅग्स :दिल्लीअरविन्द केजरीवालशीला दीक्षितआम आदमी पार्टीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी