लाइव न्यूज़ :

सेंट्रल विस्टा: सरकार ने नए पीएम कार्यालय, इंडिया हाउस के लिए मंगाई बोलियां, 24 महीने में बिल्डिंग तैयार करने का लक्ष्य

By विशाल कुमार | Updated: November 10, 2021 13:24 IST

सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत 1,171 करोड़ रुपये की लागत से प्रधानमंत्री कार्यालय, इंडिया हाउस, कैबिनेट सचिवालय और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय बनेगा.

Open in App
ठळक मुद्देपीएमओ के लिए एक नई चार मंजिला बिल्डिंग के लिए बोली मंगाई गई.इन्हें 24 महीने के अंदर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. 1,171 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगी चारों बिल्डिंगें.

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के लिए एक नई चार मंजिला बिल्डिंग के लिए बोली मंगाई है. इसके साथ ही कैबिनेट सचिवालय के दफ्तरों और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय के साथ एक नई दो मंजिला इंडिया हाउस के लिए भी बोली मंगाई है. इन्हें 24 महीने के अंदर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के लिए नोडल एजेंसी केंद्रीय लोक निर्माण विभाग ने मंगलवार को कार्यकारी एन्क्लेव के निर्माण के लिए बोलियां मांगीं, जिसमें 1,171 करोड़ रुपये की लागत से प्रधानमंत्री कार्यालय, इंडिया हाउस, कैबिनेट सचिवालय और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय बनेगा.

पीएमओ और कार्यकारी भवनों के नए कार्यालय की जगह पर फिलहाल रक्षा भवनें हैं जिन्हें नई दिल्ली के केजी मार्ग और अफ्रीका एवेन्यू स्थानांतरित किया जाएगा.

योजना के अनुसार, इंडिया हाउस में विदेशी मेहमानों के साथ बैठकें आयोजित की जाएंगी. नए बिल्डिंगें बनाने के लिए दक्षिणी ब्लॉक में मौजूदा भवनों को योजना के अनुसार गिराया जाएगा.

प्रधानमंत्री के नए आवास और कार्यालय का काम सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना का हिस्सा है और यह पहले से तय दिसंबर 2020 के लक्ष्य को पार कर जाएगा.

टॅग्स :दिल्लीPMOCabinet
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील