लाइव न्यूज़ :

मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना में अयोध्या को शामिल करने के लिए दिल्ली मंत्रिमंडल की बुधवार को बैठक

By भाषा | Updated: October 26, 2021 20:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी के बुजुर्गों के लिए शुरू मुफ्त तीर्थ योजना में अयोध्या को शामिल करने के लिए बुधवार को दिल्ली मंत्रिमंडल की बैठक होगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को अयोध्या यात्रा के दौरान की।

केजरीवाल ने अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान रामलला के दर्शन किए और इसके बाद हनुमान गढ़ी भी गए।

दिल्ली सरकार द्वारा जारी बयान के मुताबिक मंत्रिमंडल की विशेष बैठक बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे होगी और इस दौरान मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना में शामिल तीर्थस्थलों की सूची में अयोध्या को शामिल करने को मंजूरी दी जाएगी।

बयान में कहा गया कि दिल्ली के लोग मुफ्त में श्रीराम की भूमि जा सकेंगे और श्री राम जन्मभूमि के दर्शन कर सकेंगे। दिल्ली सरकार वातानुकूलित रेलगाड़ियों, वातानुकूलित होटलों और यथा संभव सर्वश्रेष्ठ सुविधाओं की व्यवस्था करेगी।

गौरतलब हे कि वर्ष 2019 में केजरीवाल सरकार द्वारा शुरू इस योजना में हर साल 60 साल से अधिक उम्र के अर्हता वाले लोगों को एक सहायक के साथ मुफ्त में तीर्थ यात्रा कराई जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारत अधिक खबरें

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?