लाइव न्यूज़ :

Delhi CAA Violence: हिंसा में एक और मौत, हेड कॉन्स्टेबल के बाद एक प्रदर्शनकारी की भी गई जान

By गुणातीत ओझा | Updated: February 24, 2020 20:36 IST

विरोध के नाम पर सरेआम गुंडागर्दी की गई। सोमवार को मौजपुर में सीएए के समर्थक और विरोधी दोनों आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ

Open in App
ठळक मुद्देCAA विरोध के नाम पर जाफराबाद में हिंसा, हेड कॉन्स्टेबल की गोली मारकर हत्या, डीसीपी घायलहिमसा में मारे गए हेड कांस्टेबल रतन लाल राजस्थान के रहने वाले थे, दिल्ली के बुराड़ी में रह रहे थे रतन लाल के परिवार में पत्नी पूनम, दो बेटी और एक बेटा है

दिल्ली में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लेकर जगह-जगह चल रहा विरोध हिंसक होता जा रहा है। इस विरोध के चलते आज के लिए दिल्ली का दिन मनहूस रहा। बेकाबू बवाल के चलते एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई और एक प्रदर्शनकारी ने भी दम तोड़ दिया। बताते चलें कि विरोधियों की ओर से की गई फायरिंग में रतन लाल नाम के हेड कॉन्स्टेबल की मौत हो गई। हेड कॉन्स्टेबल रतन लाल सहायक पुलिस आयुक्त के कार्यालय से जुड़े हुए थे। इतना ही नहीं प्रदर्शनकारियों ने मौजपुर में दो घरों को भी आग के हवाले कर दिया। विरोध के नाम पर सरेआम गुंडागर्दी की गई। सोमवार को मौजपुर में सीएए के समर्थक और विरोधी दोनों आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। कई गाड़ियों में आग लगा दी गई। बसें फूंक दी गईं। हालात पर काबू पाने के लिए नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के तनाव वाले क्षेत्रों में भारी पुलिसबल की तैनाती की गई है।

पांच मेट्रो स्टेशन बंद

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में संशोधित नागरकिता कानून के विरोधियों और समर्थकों के बीच हुई हिंसक झड़प के मद्देनजर पिंक लाइन मेट्रो पर पांच स्टेशन बंद कर दिये गए हैं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने ट्वीट किया, ''जाफराबाद, मौजपुर-बाबरपुर, गोकलपुरी, जौहरी एंक्लेव और शिव विहार मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिये गए हैं। ट्रेनें वेलकम मेट्रो स्टेशन तक ही जाएंगी।'' उत्तर पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद, मौजपुर और चांदबाग में संशोधित नागरिकता कानून को लेकर झड़प में दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई जबकि पुलिस उपायुक्त घायल हो गए। प्रदर्शनकारियों ने घरों, दुकानों और वाहनों को आग लगा दी और एक दूसरे पर पथराव भी किया। इससे पहले डीएमआरसी ने प्रदर्शनों के चलते जाफराबाद और मौजपुर-बाबरपुर मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया था।

सीएए को लेकर सुलग रही उत्तर-पूर्वी दिल्ली, हेड कांस्टेबल की मौत

जाफराबाद और मौजपुर इलाकों में संशोधित नागरिकता कानून को लेकर हुई झड़पों में दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई जबकि पुलिस उपायुक्त घायल हो गए। सीएए समर्थक और विरोधी प्रदर्शनकारियों ने एक दूसरे पर पथराव किया और फिर घरों, दुकानों और वाहनों को आग लगा दी। इसके अलावा चांदबाग और भजनपुरा इलाकों में भी सीएए विरोधियों और समर्थकों के बीच भी हिंसा की खबरें आईं। इन इलाकों में हिंसा का यह दूसरा दिन है। 

अरविंद केजरीवाल ने किया ट्वीट

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को उपराज्यपाल अनिल बैजल और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध और समर्थन के दौरान उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कुछ हिस्सों में हिंसा के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बहाल करने का अनुरोध किया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली के कुछ हिस्सों में शांति-व्यवस्था में गड़बड़ी की बहुत परेशान करने वाली खबरें आ रही हैं। मैं माननीय उपराज्यपाल और केंद्रीय गृह मंत्री से शांति और सौहार्द्र सुनिश्चित करते हुए कानून-व्यवस्था बहाल किए जाने का अनुरोध करता हूं । किसी को भी माहौल खराब करने की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए।’’ 

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने किया ट्वीट

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने उत्तरपूर्वी दिल्ली में झड़पों के दौरान हिंसा के मद्देनजर सोमवार को पुलिस आयुक्त को कानून-व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया। बैजल ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली पुलिस और दिल्ली पुलिस आयुक्त को उत्तर पूर्वी दिल्ली में कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं । हालात पर करीबी नजर रखी जा रही है । मैं हर किसी से शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए संयम बरतने का अनुरोध करता हूं। ’’

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टदिल्लीहत्याकांडअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन