लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में बस और मेट्रो अब पूरी क्षमता से चलेंगे, पर लागू हुई नई पाबंदियां, देखें पूरी लिस्ट

By विनीत कुमार | Updated: January 4, 2022 14:43 IST

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए नई पाबंदियां लगा दी गई हैं। वहीं दिल्ली मेट्रो और बसों से सफर करने वालों के लिए राहत की खबर है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू का ऐलान मंगलवार को कर दिया गया, कोरोना के तेजी से बढ़ रहे मामले।नए दिशा-निर्देशों के अनुसार प्राइवेट ऑफिस के 50 प्रतिशत कर्मचारी घर से काम करेंगे।दिल्ली में एक बार फिर बस औऱ मेट्रो पूरी क्षमता के साथ दौड़ सकेंगे, पर मास्क लगाना जरूरी।

नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर मंगलवार को देश की राजधानी दिल्ली में नई पाबंदियों का ऐलान कर दिया गया। दिल्ली में संक्रमण दर पांच प्रतिशत से ऊपर जा पहुंचा है, ऐसे में वीकेंड कर्फ्यू लगाया गया है। नाइट कर्फ्यू पहले से ही लागू है। वहीं दिल्ली मेट्रो और बसों को लेकर नए दिशानिर्देश जारी किए गए है। देखें पूरी लिस्ट- 

1. दिल्ली में अब हर शुक्रवार रात से सोमवार सुबह तक कर्फ्यू लागू रहेगा। केवल बेहद जरूरी सेवाओं को इससे छूट रहेगी।

2. दिल्ली में एक बार फिर बस औऱ मेट्रो पूरी क्षमता के साथ दौड़ सकेंगे। हालांकि, सभी सवार लोगों का मास्क पहनना अनिवार्य होगा। ऐसा फैसला मेट्रो स्टेशन और बस स्टैंड पर बढ़ी भीड़ को कम करने के लिए लिया गया है। पहले इसे 50 फीसदी क्षमता के साथ चलाने के निर्देश जारी किए गए थे।  

3. जरूरी सेवाओं को छोड़ सभी सरकारी अधिकारियों को घर से काम करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं प्राइवेट ऑफिस के 50 प्रतिशत कर्मचारी घर से काम करेंगे।

4. फूड डिलीवरी, दवाओं की डिलीवरी सहित जरूरी सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी।

5. दिल्ली में नाइट कर्फ्यू सहित येलो अलर्ट के तहत घोषित की गई पाबंदियां भी पहले की तरह जारी रहेंगी।

बता दें कि दिल्ली में सोमवार को कोविड-19 के 4,099 नए मामले सामने आए थे और संक्रमण दर 6.46 प्रतिशत दर्ज की गई थी।  दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि शहर में मंगलवार को संक्रमण के नए मामले 5000 से अधिक हो सकते हैं और संक्रमम दर 8 प्रतिशत से ऊपर होगा। मामलों के लिए कोरोना वायरस का नया वेरिएंट 'ओमीक्रोन' जिम्मेदार है।

दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के मुताबिक, 'ओमीक्रोन वेरिएंट के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। दिल्ली में पिछले 8-10 दिनों में लगभग 11000 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जिनमें से लगभग 350 मरीज अस्पताल में हैं। केवल 124 मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी है और 7 वेंटिलेटर पर हैं।'

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली मेट्रोओमीक्रोन (B.1.1.529)दिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHOLI 2026: 4 मार्च को दिल्ली मेट्रो की सर्विस कुछ समय के लिए बंद रहेंगी- तारीख और टाइमिंग चेक करें

भारतMetro Time Change: मेट्रो यात्री ध्यान दें! 22 फरवरी को 3:30 बजे से शुरू होगी पहली मेट्रो, जानें किस रूट पर मिलेगी ये सुविधा

क्राइम अलर्टउत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर नाबालिग चलती मेट्रो के आगे कूदा, मौत

भारतमेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! DMRC ने इन स्टेशनों पर किया बड़ा बदलाव, यात्रियों के लिए नो एंट्री

भारतदिल्ली में ICC T20 वर्ल्ड कप मैच के लिए खास तैयारी, DMRC ने बदला मेट्रो का समय; जानें टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए