लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: बीजेपी ने तेज की अपने प्रत्याशियों के नाम तय करने की प्रक्रिया

By भाषा | Updated: April 18, 2019 05:09 IST

भाजपा ने दिल्ली की कुल सात लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है।

Open in App

भाजपा ने दिल्ली की कुल सात लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है। यह प्रक्रिया ऐसे समय में तेज हुई है जब दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के गठबंधन की संभावनाएं अधर में हैं। सूत्रों ने बताया कि पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार कर रहे भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी को बुधवार को उम्मीदवार चयन के लिए होने वाली एक अहम बैठक में हिस्सा लेने के लिए वापस बुलाया गया है।

भाजपा के एक शीर्ष नेता ने कहा कि पार्टी गठबंधन से जुड़े घटनाक्रम पर ‘‘पैनी नजर रखे हुए है’’, लेकिन वह किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, ‘‘आप-कांग्रेस गठबंधन की स्थिति में कुछ सामंजस्य बनाना पड़ सकता है। लेकिन बदतर से बदतर स्थिति में भी सिर्फ 2-3 मौजूदा सांसदों की जगह नए चेहरे लाए जा सकते हैं।’’ दिल्ली की सात लोकसभा सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया मंगलवार को शुरू हुई। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 23 अप्रैल है।

गौरतलब है कि ‘आप’ नेता संजय सिंह ने आज गठबंधन को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से बातचीत करने के बाद मीडिया को बताया कि दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन की संभावनाओं पर पूर्णविराम लग चुका है, इसलिए ‘आप’ अकेले चुनाव लड़ेगी। सिंह ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने हरियाणा में गठबंधन करने से इनकार कर दिया है और हम सिर्फ दिल्ली में गठबंधन नहीं करना चाहते। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: नायब सिंह सैनी ने ली CM पद की शपथ, दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों