लाइव न्यूज़ :

CJI पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने वाली सुप्रीम कोर्ट की पूर्व महिला कर्मचारी के खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी का मुकदमा बंद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 19, 2019 08:05 IST

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक चीफ मेट्रो पॉलिटन मजिस्ट्रेट मनीष खुराना ने दिल्ली पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया। हरियाणा के रहने वाले 31 वर्षीय नवीन कुमार ने महिला कर्मचारी के खिलाफ आरोप लगाया था कि सुप्रीम कोर्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर महिला ने उससे 50,000 रुपये लिए।

Open in App
ठळक मुद्देये वही महिला कर्मचारी है जिसने अप्रैल में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। चीफ मेट्रो पॉलिटन मजिस्ट्रेट मनीष खुराना ने दिल्ली पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया।

दिल्ली की एक अदालत ने सुप्रीम कोर्ट की पूर्व महिला कर्मचारी के खिलाफ धोखाधड़ी के एक मामले को बंद कर दिया है। यह फैसला दिल्ली पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट के आधार पर लिया गया। कुछ दिनों पहले शिकायतकर्ता ने दिल्ली पुलिस से कहा था कि वो इस मामले को आगे कोई विधिक कार्यवाई नहीं चाहते हैं।

गौरतलब है कि ये वही महिला कर्मचारी है जिसने अप्रैल में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। यौन उत्पीड़न के मामले की जांच जस्टिस एसए बोवडे के नेतृत्व में तीन सदस्यीय पैनल ने की थी। पैनल को इन आरोपों में कोई ठोस बात नजर नहीं आई। इसके बाद पैनल ने सीजेआई को क्लीन चिट दे दी थी।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक चीफ मेट्रो पॉलिटन मजिस्ट्रेट मनीष खुराना ने दिल्ली पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया। उस वक्त कोर्ट में हरियाणा के 31 वर्षीय नवीन कुमार भी मौजूद थे जिन्होंने महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। हरियाणा के रहने वाले 31 वर्षीय नवीन कुमार ने महिला कर्मचारी के खिलाफ आरोप लगाया था कि सुप्रीम कोर्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर महिला ने उससे 50,000 रुपये लिए।

तिलक मार्ग स्थित पुलिस स्टेशन ने 3 मार्च को कुमार की शिकायत पर महिला के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक धमकी और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया था। जांच के दौरान 10 मार्च को महिला को गिरफ्तार किया गया था और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। महिला को 12 मार्च को जमानत मिल गई थी और 14 मार्च को मामला दिल्ली पुलिस की अपराध साखा को सौंप दिया गया था।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारतकानून की भावना का भी ध्यान रखना जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos