लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: लॉकडाउन में आज से 24 घंटे खुलेगी आजादपुर मंडी, पहले ही दिन उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां, देखें Video

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 21, 2020 07:36 IST

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण की संख्या बढ़ कर 2081 हो गई, जबकि कोविड-19 से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 47 हो गई है। दिल्ली में 79 इलाकों को सील कर दिया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के विकास मंत्री गोपाल राय ने बताया कि मंगलवार से मंडी में सब्जियों और फलों की बिक्री सुबह छह बजे से रात दस बजे तक होगी।आजादपुर मंडी एशिया में फल और सब्जी की सबसे बड़ी मंडी है।

नई दिल्ली:दिल्ली में लॉकडाउन के दौरान आज (21 अप्रैल) से आजादपुर मंडी 24 घंटे खुली रहेगी। आजादपुर मंडी के खुलने के आज पहले दिन वहां भारी भीड़ दिखी। सड़कों पर कुछ घंटों के लिए ट्रैफिक जाम रहा है। सोशल डिस्टेंसिंग का तो बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखा गया है। दिल्ली सरकार ने सोमवार को आजादपुर मंडी को 24 घंटे तक खुला रखने का फैसला किया ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से लागू लॉकडाउन में किसानों और कारोबारियों को राहत पहुंचाई जा सके। आजादपुर मंडी एशिया में फल और सब्जी की सबसे बड़ी मंडी है।

दिल्ली के विकास मंत्री गोपाल राय ने बताया कि मंगलवार से मंडी में सब्जियों और फलों की बिक्री सुबह छह बजे से रात दस बजे तक होगी। इसके बाद ट्रकों को रात दस बजे से सुबह छह बजे तक मंडी में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। कृषि उत्पाद विपणन समिति (एपीएमसी) के अध्यक्ष आदिल अहमद खान ने कहा कि लॉकडाउन की वजह से हाल में समिति ने सब्जियों की बिक्री के लिए सुबह छह बजे से 11 बजे तक और फलों की बिक्री के लिए दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक का समय निर्धारित किया था ताकि 80 एकड़ में फैली मंडी में सामाजिक दूरी का अनुपालन कराया जा सके।

उन्होंने कहा, हालांकि किसानों और कारोबारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष मुद्दा उठाया था और जीविकोपार्जन बचाने की गुहार लगाई थी। राय ने कहा, ‘‘सरकार ने अब आजादपुर मंडी को 24 घंटे खुला रखने का फैसला किया है।’’ खान ने बताया कि सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के लिए टोकन प्रणाली लागू की जाएगी और प्रत्येक चार घंटे में केवल एक हजार लोगों को मंडी में दाखिल होने की अनुमति दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि 600 सफाई कर्मीमंडी में सफाई के कार्य में लगे हैं और 900 नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) स्वयंसेवक सामाजिक दूरी सुनिश्चित करेंगे। खान ने कहा, ‘‘हमने दिल्ली पुलिस से भी मंडी में दो बटालियन तैनात करने का अनुरोध किया है।’’ उन्होंने बताया कि हाल में मंडी में लागू सम-विषम का नियम जारी रहेगा। हालांकि, एक कारोबारी एक ट्रक के नियम को वापस ले लिया गया है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल