लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः पानी से भरे गड्ढे में गिरकर डूबने से ऑटोरिक्शा चालक की हुई मौत पर सख्त हुए सीएम केजरीवाल; दोषी अधिकारियों, ठेकेदार पर होगी कार्रवाई

By भाषा | Updated: July 2, 2023 08:33 IST

शुक्रवार को अजीत शर्मा (51) पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा में एक यात्री को छोड़ने के बाद घर लौट रहे थे, तभी उनका ऑटो-रिक्शा वजीराबाद के पास बारिश के पानी से भरे गड्ढे में फंस गया और जब वह धक्का देने के लिये बाहर निकले तब वह गड्ढे में डूब गए।

Open in App
ठळक मुद्देमृत चालक के भाई ने कहा कि अधिकारियों को गड्ढा ढंक देना चाहिये था।या कम से कम लोगों को इसके पास जाने से रोकने के लिये एक चेतावनी संकेत लगाना चाहिये था।पुलिस ने मामला दर्ज किया है और पीडब्ल्यूडी समेत इसमें शामिल सभी पक्षों द्वारा की गई लापरवाही की जांच की जाएगी।

नयी दिल्लीः  उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में शुक्रवार को बारिश के पानी से भरे गड्ढे में गिरने और उसमें डूबने से एक ऑटोरिक्शा चालक की मौत के एक दिन बाद दिल्ली सरकार ने शनिवार को कहा कि अगर ठेकेदार और अधिकारी इस मामले में दोषी पाये गये, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री आतिशी के कार्यालय द्वारा शनिवार को जारी एक बयान के अनुसार, घटना के बाद सरकार प्राथमिकता के आधार पर उन्नत सुरक्षा मानदंडों को लागू करेगी। बयान में कहा गया, ‘‘ये मानदंड ऐसी दुर्घटनाओं से बचने में मदद करेंगे।’’

गौरतलब है कि शुक्रवार को अजीत शर्मा (51) पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा में एक यात्री को छोड़ने के बाद घर लौट रहे थे, तभी उनका ऑटो-रिक्शा वजीराबाद के पास बारिश के पानी से भरे गड्ढे में फंस गया और जब वह धक्का देने के लिये बाहर निकले तब वह गड्ढे में डूब गए। शर्मा के भाई ने कहा कि अधिकारियों को गड्ढा ढंक देना चाहिये था या कम से कम लोगों को इसके पास जाने से रोकने के लिये एक चेतावनी संकेत लगाना चाहिये था।

वहीं, शर्मा के 21 वर्षीय बेटे ध्रुव वशिष्ठ ने कहा, ‘‘मेरे पिता झिलमिल औद्योगिक क्षेत्र में एक टेप फैक्टरी में काम करते थे। वर्ष 2012 में उनकी नौकरी चली गई और तब से उन्होंने ऑटो चलाना शुरू कर दिया। हम तीन भाई हैं। हमारी बहन की शादी दो साल पहले हुई थी।’’ लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा एक फ्लाईओवर के निर्माण के तहत एक स्तंभ खड़ा करने के लिए गड्ढा खोदा गया था, जिसके बाद पिछले सप्ताह दिल्ली में हुई बारिश से गड्ढ़े पानी से भर गया था।

घटना के बाद पुलिस ने कहा कि उन्होंने धारा 304ए (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज किया है और पीडब्ल्यूडी समेत इसमें शामिल सभी पक्षों द्वारा की गई लापरवाही की जांच की जाएगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और सांसद मनोज तिवारी ने शनिवार को अजीत शर्मा के परिजनों से मुलाकात की और दिल्ली सरकार से एक करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की। उन्होंने ऑटो-रिक्शा चालक के परिवार के सदस्यों को भाजपा की ओर से सहायता राशि के चेक भी प्रदान किए।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए