लाइव न्यूज़ :

शीला जी के CM रहते ही शुरू हो गया था कांग्रेस का पतन, दिल्ली चुनाव हार के बाद बोले पीसी चाको

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 12, 2020 10:43 IST

पीसी चाको ने एएनआई को दिए अपने बयान में आगे कहा कि कांग्रेस के पतन के दौरान आप पार्टी का उदय हुआ। जिसने पूरे कांग्रेस वोट बैंक को छीन लिया।

Open in App
ठळक मुद्दे चुनाव आयोग की ओर से घोषित अंतिम नतीजों के मुताबिक आप ने 53.57 फीसदी मतों के साथ कुल 62 सीटों पर जीत दर्ज की है।कांग्रेस लगातार दूसरी बार दिल्ली विधानसभा में अपना खाता नहीं खोल सकी।

विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी पीसी चाको ने आम आदमी पार्टी (आप) की जीत में कांग्रेस के वोटरों का योगदान बताया। पीसी चाको ने कहा, 'आप को दिल्ली में उन्हीं लोगों से वोट मिला है जो कभी कांग्रेस को अपना मत दिया करते थे। साल 2013 में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के समय में ही कांग्रेस पार्टी का पतन शुरू हो गया था। जिसका फायदा आप को मिला।'

पीसी चाको ने एएनआई को दिए अपने बयान में आगे कहा कि कांग्रेस के पतन के दौरान आप पार्टी का उदय हुआ। जिसने पूरे कांग्रेस वोट बैंक को छीन लिया। इसके बाद हम इसे कभी वापस नहीं पा सके। यह अभी भी आप के साथ बना हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली में वापसी का भरोसा भी जताया। चाको के मुताबिक कांग्रेस दिल्ली में बड़ी वापसी करेगी। 

हालांकि, चाको ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के नेतृत्व में हुए दिल्ली में जहरीले प्रचार को जनता द्व्रारा नकारे जाने पर खुशी जताई। इनके अलावा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने भी कांग्रेस की हार को स्वीकार करते हुए वापसी का भरोसा दिलाया। 

#DelhiResults2020: The downfall of the Congress party started in 2013 when Sheila ji was the CM. The emergence of a new party AAP took away the entire Congress vote bank. We could never get it back. It still remains with AAP. pic.twitter.com/aIpjSqz6bd

— ANI (@ANI) February 12, 2020 ">

बता दें कि चुनाव आयोग की ओर से घोषित अंतिम नतीजों के मुताबिक आप ने 53.57 फीसदी मतों के साथ कुल 62 सीटों पर जीत दर्ज की है। भाजपा को 38.51 प्रतिशत मत और आठ सीटों पर जीत मिली। वहीं, कांग्रेस लगातार दूसरी बार दिल्ली विधानसभा में अपना खाता नहीं खोल सकी। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020विजयी उम्मीदवारों की सूचीचुनाव आयोगकांग्रेसआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना