लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में विधानसभा चुनावः गली-गली घूमकर कूड़ा इकट्ठा करने वाली गाड़ियां वोट डालने की अपील करेंगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 3, 2020 15:08 IST

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने मतदाताओं में जागरूकता फैलाने के लिए नगर निकायों के साथ हाथ मिलाया है। अधिकारियों ने जानकारी दी। ये गाड़ियां वैसे पहले से ही राष्ट्रीय राजधानी में स्वच्छता का संदेश भी फैलाने के लिए इस्तेमाल में लायी जा रही थीं।

Open in App
ठळक मुद्देवरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘कूड़ा इकट्ठा करने वाली इन गाड़ियों पर एक सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली लगाई जाएगी।रिकार्डेड आवाज में मतदाताओं से दिल्ली चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की जाएगी।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गली-गली घूमकर कूड़ा इकट्ठा करने वाली गाड़ियां अब लोग लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील भी करेंगी।

अधिकारियों ने जानकारी दी। ये गाड़ियां वैसे पहले से ही राष्ट्रीय राजधानी में स्वच्छता का संदेश भी फैलाने के लिए इस्तेमाल में लायी जा रही थीं। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने मतदाताओं में जागरूकता फैलाने के लिए नगर निकायों के साथ हाथ मिलाया है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘कूड़ा इकट्ठा करने वाली इन गाड़ियों पर एक सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली लगाई जाएगी, जिसमें रिकार्डेड आवाज में मतदाताओं से दिल्ली चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की जाएगी।’’

तीनों नगर निगम -- उत्तरी दिल्ली नगर निगम, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम और पूर्वी दिल्ली नगर निगम क्रमश: छह, चार और दो जोनों में विभाजित किये गये हैं। अधिकारी ने कहा, ‘‘ उत्तरी दिल्ली में नगर निगम क्षेत्र में करीब 500 ऐसी गाड़ियां, दक्षिण दिल्ली नगर निगम क्षेत्र में 400 ऐसी गाड़ियां और पूर्वी दिल्ली निगम क्षेत्र में 800 ऐसी गाड़ियां मतदाताओं से अपील करेंगी।’’

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणबीर सिंह ने कहा कि चूंकि ये गाड़ियां कूड़े इकट्ठा करने के लिए घर घर जाती है, ऐसे में वे लोगों को वोट डालने के लिए प्रोत्साहित करेंगी। अधिकारियों ने कहा कि नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद् क्षेत्र और दिल्ली छावनी बोर्ड क्षेत्र में भी ऐसी गाड़ियां यह संदेश लोगों के बीच पहुंचाएंगी।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीचुनाव आयोगदिल्ली सरकारआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना