लाइव न्यूज़ :

Delhi Assembly Elections Results: चुनाव आयोग ने जारी किया आंकड़ा, 24 सीट का रुझान, आप13 और भाजपा 11 सीट पर आगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 11, 2020 09:48 IST

दिल्ली विधानसभा सीट पर चुनाव आयोग ने आंकड़े जारी कर दिया है। दिल्ली में 70 सीट पर मतगणना जारी है। आयोग की साइट के अनुसार 24 सीट पर रुझान आ गया है। कांग्रेस का अभी खाता नहीं खुला है। भाजपा और आप 11-14 सीट पर आगे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देमतदान के बाद 593 पुरुष उम्मीदवारों और 79 महिला प्रत्याशियों की राजनीतिक तकदीर ईवीएम में कैद हो गयी।चुनाव आयोग ने रविवार को घोषणा की कि अंतिम मतदान प्रतिशत 62.59 रहा जो 2015 की तुलना में पांच फीसद कम है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार सुबह मतगणना आरंभ हो गई। मतों की गणना के लिए स्थापित किए गए विभिन्न केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

दिल्ली विधानसभा सीट पर चुनाव आयोग ने आंकड़े जारी कर दिया है। दिल्ली में 70 सीट पर मतगणना जारी है। आयोग की साइट के अनुसार 24 सीट पर रुझान आ गया है। कांग्रेस का अभी खाता नहीं खुला है। भाजपा और आप 11-14 सीट पर आगे हैं। 

मतदान के बाद 593 पुरुष उम्मीदवारों और 79 महिला प्रत्याशियों की राजनीतिक तकदीर ईवीएम में कैद हो गयी। मतदान के करीब 24 घंटे बाद चुनाव आयोग ने रविवार को घोषणा की कि अंतिम मतदान प्रतिशत 62.59 रहा जो 2015 की तुलना में पांच फीसद कम है। उसने कहा कि उसने आंकड़े संकलन की निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया।

आप ने मत प्रतिशत की घोषणा में देरी को लेकर सवाल उठाये। मतगणना केंद्र पूर्वी दिल्ली के सीडब्ल्यूजी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, पश्चिम दिल्ली के एनएसआईटी द्वारका, दक्षिणपूर्वी दिल्ली के मीराबाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी और जी बी पंत इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी, मध्य दिल्ली में सर सी वी रमण आईटीआई, धीरपुर और उत्तरी दिल्ली के बवाना में राजीव गांधी स्टेडियम एवं अन्य स्थान हैं। अधिकारियों के अनुसार मतगणना के लिए 33 पर्यवेक्षक तैनात हैं। 

दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) रणबीर सिंह ने बताया कि मतगणना सुबह आठ बजे आरंभ हो गई, जो कई दौर में की जाएगी। ‘एक्जिट पोल’ में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) की जीत का अनुमान व्यक्त किए जाने और चुनाव आयोग द्वारा मतदान प्रतिशत की घोषणा में देरी होने के बाद से विधानसभा चुनाव के नतीजे को लेकर लोगों के बीच जिज्ञासा बहुत बढ़ गयी है। सिंह ने कहा, ‘‘ मतणगना के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए है। मतगणनाा निर्वाचन आयोग की तय प्रक्रियाओं के तहत की जा रही है।’’

 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीआम आदमी पार्टीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक