लाइव न्यूज़ :

Delhi Assembly Elections Results: चुनाव आयोग का आंकड़ा, 32 पर AAP और BJP 16 पर आगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 11, 2020 10:07 IST

दिल्ली में कुल 70 सीट है। चुनाव आयोग ने 48 सीट पर आंकड़े जारी कर दिया है। वोट प्रतिशत देखा जाए तो आप को 50.74 और भाजपा को 42.07 प्रतिशत मत मिले है। कांग्रेस का अभी खाता नहीं खुला है। आप और भाजपा में कांटे की टक्कर है।

Open in App
ठळक मुद्देअभी तक 48 सीटों के रुझान प्राप्त हुए हैं।मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सुबह अपने पार्टी कार्यालय पहुंच गए हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार सुबह शुरू हुई मतगणना के शुरुआती रुझान के अनुसार आम आदमी पार्टी (आप) 32 और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 16 सीटों पर आगे चल रही है।

दिल्ली में कुल 70 सीट है। चुनाव आयोग ने 48 सीट पर आंकड़े जारी कर दिया है। वोट प्रतिशत देखा जाए तो आप को 50.74 और भाजपा को 42.07 प्रतिशत मत मिले है। कांग्रेस का अभी खाता नहीं खुला है। आप और भाजपा में कांटे की टक्कर है।

अभी तक 48 सीटों के रुझान प्राप्त हुए हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सुबह अपने पार्टी कार्यालय पहुंच गए हैं। मतगणना 70 विधानसभा क्षेत्रों में 21 स्थलों पर स्थापित किए गए मतदान केंद्रों पर जारी है। शनिवार को हुए मतदान के बाद 593 पुरुष उम्मीदवारों और 79 महिला प्रत्याशियों की राजनीतिक तकदीर ईवीएम में कैद हो गयी थी।

मतगणना केंद्र पूर्वी दिल्ली के सीडब्ल्यूजी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, पश्चिम दिल्ली के एनएसआईटी द्वारका, दक्षिणपूर्वी दिल्ली के मीराबाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी और जी बी पंत इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी, मध्य दिल्ली में सर सी वी रमण आईटीआई, धीरपुर और उत्तरी दिल्ली के बवाना में राजीव गांधी स्टेडियम एवं अन्य स्थानों पर स्थापित किए गए हैं। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीआम आदमी पार्टीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अरविन्द केजरीवालजेपी नड्डासोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?