लाइव न्यूज़ :

Delhi Assembly Elections Results: आप ने खाता खोला, त्रिनगर और शालीमार बाग सीट पर कब्जा, भाजपा हारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 11, 2020 13:36 IST

अधिकारियों ने बताया कि आप उम्मीदवार प्रीति तोमर ने त्रीनगर सीट पर 12 हजार वोटों से जीत हासिल की जबकि शालीमार बाग सीट पर बंदना कुमारी ने 800 मतों से जीत दर्ज की।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए चल रही मतगणना के लिए पहले परिणाम की घोषणा की है।चुनाव अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली की त्रिनगर और शालीमार बाग विधानसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी (आप) ने जीत दर्ज की है। चुनाव अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए चल रही मतगणना के लिए पहले परिणाम की घोषणा की है। अधिकारियों ने बताया कि आप उम्मीदवार प्रीति तोमर ने त्रीनगर सीट पर 12 हजार वोटों से जीत हासिल की जबकि शालीमार बाग सीट पर बंदना कुमारी ने 800 मतों से जीत दर्ज की। 

आम आदमी पार्टी ने त्रिनगर विधानसभा क्षेत्र से अपने पूर्व मंत्री जितेन्द्र सिंह तोमर का टिकट काट कर उनकी पत्नी प्रीति तोमर को नया उम्मीदवार बनाया था। कांग्रेस यहां पर तीसरे स्थान पर है। इससे पहले पार्टी ने तोमर को त्रिनगर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने 2015 विधानसभा चुनाव में तोमर का निर्वाचन निरस्त कर दिया था। नामांकन पत्र में शैक्षणिक योग्यता के बारे में झूठी जानकारी देने पर उनका निर्वाचन रद्द किया गया। दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री ने कहा, ‘‘ मैंने पार्टी से कहा कि मेरी पत्नी चुनाव लड़ेगी और पार्टी इस पर राजी हो गई है।’’

गलत जानकारी देने के लिए तोमर का 2015 का निर्वाचन खारिज

दिल्ली उच्च न्यायालय ने 2015 के विधानसभा चुनाव में पूर्व कानून मंत्री जितेन्द्र सिंह तोमर के निर्वाचन को खारिज किया था। नामांकन पत्र में शैक्षणिक योग्यता से संबंधित गलत जानकारी देने के लिए उनका निर्वाचन खारिज किया गया है।

अदालत ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के नेता तोमर द्वारा शैक्षणिक योग्यता के बारे में की गई गलत घोषणा कि उनके पास एलएलबी की वैध डिग्री है, से ‘‘मतदाता के निष्पक्ष मतदान का अधिकार विफल हुआ और उन्हें फुसलाया गया।’’

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अरविन्द केजरीवालकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए