लाइव न्यूज़ :

BJP सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा-फ्री के लालच में बह गए दिल्लीवासी, शिक्षा-विकास पर होता चुनाव तो शिक्षा मंत्री नहीं होते पीछे

By स्वाति सिंह | Updated: February 11, 2020 13:55 IST

ताजा रुझान के अनुसार आप दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 57 पर अभी आगे चल रही है। वहीं, बीजेपी केवल 13 सीट पर बढ़त बनाने में कामयाब हो सकी है। दूसरी ओर कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल सका है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली चुनाव के नतीजे लगभग साफ हो चुके हैं।आप दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 57 पर अभी आगे चल रही है।

दिल्ली चुनाव के नतीजे लगभग साफ हो चुके हैं। शुरुआती दो घंटे के रुझान के बाद ही बड़ी संख्या में 'आप' के कार्यकर्ता पार्टी ऑफिस पहुंचने लगे थे। समय के साथ बीजेपी के मुकाबले सीट के बढ़ते अंतर ने आप कार्यकर्ताओं के उत्साह को और दोगुना कर दिया।

ताजा रुझान के अनुसार आप दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 57 पर अभी आगे चल रही है। वहीं, बीजेपी केवल 13 सीट पर बढ़त बनाने में कामयाब हो सकी है। दूसरी ओर कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल सका है। इसी बीच बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने हार स्वीकार करते हुए केजरीवाल पर हमला बोला है। उन्होंने कहा '  आम आदमी पार्टी फ्री बिजली-पानी का चुनाव जीत रही है।

प्रवेश वर्मा ने कहा 'मैं परिणाम को स्वीकार करता हूं। हम कड़ी मेहनत करेंगे और अगले चुनावों में बेहतर प्रदर्शन देंगे। अगर यह चुनाव शिक्षा और विकास पर होता, तो शिक्षा मंत्री (मनीष सिसोदिया) पीछे नहीं होते।'

बता दें कि मनीष सिसोदिया 2182 वोटों से पीछे चल रहे हैं। वहीं, बीजेपी के रवि नेगी आगे चल रहे हैं। मनीष सिसोदिया पटपड़गंज विधानसभा सीट से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। यहां कांग्रेस पार्टी ने सबसे ज्यादा तीन बार जीत दर्ज की है। इस सीट से बीजेपी अंतिम बार 1993 में जीत दर्ज की थी। इसके बाद से बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है।  

सिसोदिया को 41 फीसदी वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर रहे बीजेपी के उम्मीदवार नुकुल को 32 फीसदी वोट मिले थे। जबकि कांग्रेस के अनिल कुमार को 23 फीसदी वोट मिले थे।  2015 में मनीष सिसोदिया ने बीजेपी को भारी अंतर से हराते हुए एक बार फिर विधायक बने। उन्हें 53 फीसदी वोट हासिल किए थे। वहीं, बीजेपी उम्मीदवार विनोद कुमार बिन्नी को 33 फीसदी वोट मिले थे। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020आम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मनीष सिसोदिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः 117 सीट में से 100 जीतेंगे?, मनीष सिसोदिया ने कहा- फिर से आप की सरकार?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील