लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनाव: दिल्ली के दंगल पर फैसला आज, इन 13 सीटों पर है खास नजर

By स्वाति सिंह | Updated: February 11, 2020 08:47 IST

वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में दिल्ली की नजफगढ़, कृष्णा नगर, शकूरबस्ती, लक्ष्मीनगर, रोहिणी सीटों पर हार जीत का अंतर काफी कम रहा था। जबकि मुस्तफाबाद, गांधी नगर, रोहताश नगर, घौंडा, राजौरी गार्डन, विश्वास नगर, शालीमार बाग और शाहदरा विधानसभा सीटों पर पिछले चुनाव के मुकाबले मतदान प्रतिशत गिरा है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे मंगलवार सुबह से आने शुरू हो जाएंगे। सरकार बनाने में यह सीटें अहम रहती हैं।

 

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे मंगलवार सुबह से आने शुरू हो गए हैं। दिल्ली चुनाव के आंकड़े बताते हैं कि हर चुनाव में करीब दो दर्जन सीटों पर मुकाबला कड़ा रहता है। इन सीटों पर जीत-हार का अंतर बहुत ज्यादा नहीं होता है। सरकार बनाने में यह सीटें अहम रहती हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में 15 सौ से लेकर 12 हजार तक के अंतर से जिन सीटों पर भाजपा ने हार-जीत दर्ज की है ऐसी 13 सीटों को लेकर भाजपा ने जीत के लिए पूरी ताकत झोंकी हुई है। हालांकि इन सीटों पर इस बार मतदान 10.32 फीसदी तक लुढ़का है। 

इन सीटों पर मतदान में गिरावट के पीछे यह तर्क दिया जा रहा है कि इससे भाजपा को फायदा होगा। ऐसे में 11 फरवरी को आने वाले नतीजों में यह देखना रोचक होगा कि इन सीटों पर भाजपा अपनी साख बचाने में कामयाब हुई या नहीं। भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के लिए 240 सांसदों को अलग-अलग स्थानों पर प्रचार के लिए उतार हुआ था। 

पिछले विधानसभा चुनाव में जिन सीटों पर वोटिंग 30 फीसदी से नीचे रही थी उसे खुद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा देख रहे हैं, जहां वोटिंग प्रतिशत 30 फीसदी से अधिक रहा था उन सीटों को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह देख रहे थे। दिल्ली के चुनावी रण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बिहार के सीएम नीतीश कुमार और भाजपा शासित राज्यों के प्रमुख नेताओं, पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्रियों सहित सब लगे हुए थे। अब जीत हार के कम अंतर वाली सीटों पर भाजपा को कितना सफलता मिली है यह नतीजों से स्पष्ट हो जाएगा। 

इन सीटों पर जीत का अंतर रहा है काफी कम 

वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में दिल्ली की नजफगढ़, कृष्णा नगर, शकूरबस्ती, लक्ष्मीनगर, रोहिणी सीटों पर हार जीत का अंतर काफी कम रहा था। जबकि मुस्तफाबाद, गांधी नगर, रोहताश नगर, घौंडा, राजौरी गार्डन, विश्वास नगर, शालीमार बाग और शाहदरा विधानसभा सीटों पर पिछले चुनाव के मुकाबले मतदान प्रतिशत गिरा है। यहां भी पिछले चुनाव में 6 हजार से लेकर 11 हजार तक हार-जीत का अंतर रहा था। जिसके चलते इनके परिणामों को देखना दिलचस्प होगा।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020आम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसअरविन्द केजरीवालनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"