लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विधानसभा चुनावः मायावती करेंगी तीन रैली, पार्टी सांसद करेंगे प्रचार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 21, 2020 14:15 IST

मायावती की पहली रैली नयी दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में तीन फ़रवरी को आयोजित होगी। पिछले एक सप्ताह से मायावती की निगरानी में दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की रणनीति को लागू किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे बसपा उम्मीदवारों के नाम तय करने के बाद सोमवार को अभियान की रूपरेखा तय की गयी।बसपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह और पार्टी सांसदों को विधानसभा चुनाव अभियान की कमान सौंपी गई है।

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावतीदिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगी और उनकी तीन रैलियाँ आयोजित की जायेंगी।

सूत्रों के अनुसार, मायावती की पहली रैली नयी दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में तीन फ़रवरी को आयोजित होगी। पिछले एक सप्ताह से मायावती की निगरानी में दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की रणनीति को लागू किया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, बसपा उम्मीदवारों के नाम तय करने के बाद सोमवार को अभियान की रूपरेखा तय की गयी। बसपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह और पार्टी सांसदों को विधानसभा चुनाव अभियान की कमान सौंपी गई है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि तीन फ़रवरी की रैली के बाद एक रैली अनधिकृत कालोनी क्षेत्र और एक रैली दलित मतदाताओं की बहुलता वाले किसी विधानसभा क्षेत्र में होगी।

इन रैलियों का स्थान अभी तय किया जाना बाक़ी है। हाल ही में बसपा में शामिल हुए आप के विधायक नारायण दत्त शर्मा को पार्टी ने दक्षिणी दिल्ली के बदरपुर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। समझा जाता है कि ग्रामीण क्षेत्र की इस सीट पर भी मायावती एक रैली कर सकती हैं।

इस सीट पर 2008 के विधानसभा चुनाव में बसपा के उम्मीदवार रामसिंह नेता जी ने जीत दर्ज की थी। मौजूदा विधायक शर्मा के सामने अब राम सिंह ‘आप’ उम्मीदवार के रूप में चुनौती दे रहे है। ग़ौरतलब है कि दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए आठ फ़रवरी को मतदान और 11 फ़रवरी को मतगणना होगी।

विधानसभा की 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। पार्टी ने सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा करते हुए पिछले सप्ताह शनिवार को बसपा के 42 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीमायावतीबीएसपीउत्तर प्रदेशआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’