लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनावः अरविंद केजरीवाल से 10 सवाल पूछेंगे मनोज तिवारी, जानिए क्या है मामला

By भाषा | Updated: January 9, 2020 17:28 IST

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने संशोधित नागरिकता कानून और जेएनयू प्रकरण को लेकर बाइक रैली को बृहस्पतिवार को हरी झंडी दिखाने के बाद आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के पास सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताने को कुछ नहीं है, इसलिये नागरिकता कानून जैसे मुद्दों पर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदावा किया कि केजरीवाल के पास बताने के लिए कोई और उपलब्धि नहीं है।प्रदूषण और सार्वजनिक परिवहन की खराब हालत पर लोगों के सवालों से बच रहे हैं।

दिल्ली भाजपा के प्रमुख मनोज तिवारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह आप सरकार की नाकामी पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से 10 सवाल पूछेंगे और उम्मीद करते हैं कि वह समय रहते इन सवालों का जवाब भी देंगे।

उन्होंने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि केजरीवाल के पास बताने के लिए कोई और उपलब्धि नहीं है और इसलिए वह गंदे पानी की आपूर्ति, सड़कों के गड्ढों, प्रदूषण और सार्वजनिक परिवहन की खराब हालत पर लोगों के सवालों से बच रहे हैं। तिवारी ने मुख्यमंत्री से पूछा कि पिछले पांच साल में उनकी सरकार ने नगर निगमों की बकाया 20,000 करोड़ रुपये की राशि क्यों नहीं जारी की। 

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने संशोधित नागरिकता कानून और जेएनयू प्रकरण को लेकर बाइक रैली को बृहस्पतिवार को हरी झंडी दिखाने के बाद आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के पास सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताने को कुछ नहीं है, इसलिये नागरिकता कानून जैसे मुद्दों पर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।

तिवारी ने संवाददाताओं से बातचीत में स्पष्ट किया कि आज की बाइक रैली युवाओं ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और जेएनयू जैसे प्रकरण पर जागरूकता फैलाने के लिये निकाली गई। यह बाइक रैली भाजपा की तरफ से आयोजित नहीं की गई थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली के लोग अलग-अलग जगह से सोशल मीडिया पर अपने इलाके की तस्वीर शेयर कर रहे हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी का कोई नेता इन सवालों का जवाब देना ही नहीं चाहता है। तिवारी ने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली के लोग पानी, बस सेवा, स्कूलों की स्थिति, कालेज बनाने के आप सरकार के वादों के बारे में सवाल कर रहे हैं लेकिन केजरीवाल दिल्लीवालों के सवालों पर कन्नी काट रहे हैं।

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मैंने केजरीवाल जी से बस इतना सा सवाल किया कि हर दिल्लीवाले को उनकी सरकार द्वारा क्या-क्या फायदा पहुंचाया गया है। उन्होंने दावा किया कि इस सवाल का जवाब देने में 24 घंटे लगा दिए, और सवालों के जवाब देने की बजाए इधर उधर की बात करने लगे। तिवारी ने कहा कि वह केजरीवाल से लगातार 10 दिनों तक 10 सवाल पूछेंगे । उन्होंने दिल्ली सरकार से सवाल किया कि नगर निगम के 20 हजार करोड़ रुपये का क्या हुआ?

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मनोज तिवारीआम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब