लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विधानसभा चुनाव: भाजपा जदयू और लोजपा(रा) को साथ लाने पर कर रही है विचार, बिहारी मतदाताओं पर है नजर

By एस पी सिन्हा | Updated: November 5, 2024 19:19 IST

Delhi Assembly Elections 2024: पार्टी सूत्रों ने बताया कि जदयू और लोजपा(रा) को संगम विहार, बुराड़ी, सीमापुरी सहित कुछ मुस्लिम बहुल सीटें दी जा सकती हैं। पार्टी ने सहयोगी दलों को तीन से पांच सीटें देने का मन बनाया है। 

Open in App

पटना: 2025 के फरवरी माह में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार में भी सियासी सरगर्मी देखी जाने लगी है। दरअसल, दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए अपनी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ने का मन बना रही है। इसमें भाजपा अपनी सहयोगी दल जदयू और लोजपा(रा) को भी साथ लाना चाहती है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि जदयू और लोजपा(रा) को संगम विहार, बुराड़ी, सीमापुरी सहित कुछ मुस्लिम बहुल सीटें दी जा सकती हैं। पार्टी ने सहयोगी दलों को तीन से पांच सीटें देने का मन बनाया है। 

इसके पीछे कारण यह माना जा रहा है कि इन सीटों पर बिहार के रहने वालों लोगों की अच्छी संख्या है। इसके साथ ही अल्पसंख्यक(मुस्लिम) मतदाताओं में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लोजपा(रा) प्रमुख एवं केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान को लेकर कहीं न सॉफ्ट कॉर्नर है। सूत्रों की मानें तो महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा इसपर गंभीरता पूर्वक मंथन कर आपसी तालमेल बनाने के प्रयास में जुट जाएगी। 

उल्लेखनीय है कि केंद्र में लगातार तीन बार सरकार बनाने वाली भाजपा पिछले 27 साल से दिल्ली की सत्ता से दूर है। बीते दिनों पार्टी के अंदरूनी सर्वे में आगामी विधानसभा चुनाव में 43.4 फीसदी वोट मिलने की संभावना के बाद भाजपा ने इसको 46 फीसदी तक ले जाने का टारगेट रखा है। ऐसे में महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव नतीजों के बाद दिल्ली पर फोकस बढ़ेगा। 

बता दें कि दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल फरवरी 2025 में खत्म होने जा रहा है। उससे पहले चुनाव आयोग राजधानी में चुनाव के नतीजों का ऐलान कर देगा। माना जा रहा है कि इस बार के चुनाव में केजरीवाल की राह आसान नहीं है। क्योंकि जिस भ्रष्टाचार के मुद्दे पर वह चुनाव लड़कर दिल्ली की सत्ता में दो बार आए खुद ही भ्रष्टाचार के मामलों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में भाजपा इस बार दिल्ली की सत्ता में वापसी की उम्मीद लगाए बैठी है।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos