लाइव न्यूज़ :

Arvind Kejriwal oath taking Ceremony: केजरीवाल तीसरी बार लेंगे CM पद की शपथ, रामलीला मैदान में चल रही है जोर शोर से तैयारियां

By स्वाति सिंह | Updated: February 16, 2020 07:50 IST

रामलीला मैदान में दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर रविवार को बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था होगी। केजरीवाल लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में कल शपथ लेने जा रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।रामलीला मैदान में उनके साथ 6 मंत्री भी शपथ लेंगे।

अरविंद केजरीवाल रविवार को तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सीएम केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह की यहां ऐतिहासिक रामलीला मैदान में जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि समारोह सुबह 10 बजे से शुरू होने वाला है और सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक इलाके में यातायात नियम लागू रहेंगे।

नौकरशाह से नेता बने 51 वर्षीय केजरीवाल के लिए अन्ना हजारे के नेतृत्व वाले इंडिया एगेंस्ट करप्शन आंदोलन के दौरान आंदोलन स्थली रहे इस मैदान को सजाया जा रहा है तथा पार्टी कार्यकर्ता तैयारी में जुटे हुए हैं। करीब करीब 2015 जैसा ही प्रदर्शन कर केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने हाल के दिल्ली विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज कर सत्ता बरकरार रखी है और मुख्य विपक्षी भाजपा को जबर्दस्त झटका दिया है। सीएए विरोध के बीच हुए इस चुनाव में कांग्रेस का सूफड़ा साफ हो गया ।

रामलीला मैदान में दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर रविवार को बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था होगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में दिल्ली पुलिस, सीआरपीएफ समेत अर्धसैनिक बलों के 2,000 से 3,000 कर्मी चाक-चौबंद सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे। निगरानी के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक चैनल के एक संवाददाता और एक कैमरामैन को कार्यक्रम कवर करने की इजाजत होगी।

पुलिस ने शुक्रवार को यातायात प्रतिबंध के संबंध में परामर्श जारी किया है। उन्होंने बताया कि रामलीला मैदान की ओर जाने वाली सभी सड़कें सीसीटीवी की निगरानी में हैं। मैदान के आस-पास और प्रवेश द्वारों पर ‘मेटल डिटेक्टर’ उपकरण लगाए गए हैं। यातायात परामर्श में कहा गया है कि रविवार को कारों को सिविक सेंटर और उसके पीछे पार्क करना होगा। 

वहीं बसों को माता सुंदरी मार्ग, पावर हाउस मार्ग, वेलोड्रोम मार्ग, राजघाट पार्किंग, शांति वन पार्किंग और जरूरत के अनुसार राजघाट तथा समता स्थल में पार्क किया जा सकता है। परामर्श में कहा गया है कि ओबी वैन जवाहरलाल नेहरू मार्ग, रामलीला मैदान के सामने और पीछे, मैदान के द्वार संख्या दो और कमला मार्केट के आस-पास पार्क किए जाएंगे। राजघाट चौक, दिल्ली गेट चौक, गुरु नानक चौक सहित कई अन्य मार्गों पर वाणिज्यिक वाहनों को आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में कुल 70 सीटों में 62 सीटों पर जीत दर्ज की है। 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020आम आदमी पार्टीदिल्लीमनीष सिसोदिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील