लाइव न्यूज़ :

Delhi Assembly Elections: दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने तीन साल में विज्ञापन-प्रचार प्रसार पर किए 207 करोड़ रूपये खर्च

By भाषा | Updated: January 5, 2020 14:30 IST

दिल्ली सरकार की लेखा शाखा (एकाउंट ब्रांच) से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विज्ञापन एवं प्रचार प्रसार मद में वित्त वर्ष 2017-18 में 190 करोड़ रूपये का बजट रखा गया था जबकि 2018-19 में 100 करोड़ रूपये का बजट रखा गया था ।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली सरकार ने विज्ञापन में 207.22 करोड़ रुपये खर्च किए 207.22 करोड़ रुपये खर्च किए गए, जो कुल आवंटित राशि का करीब 35 प्रतिशत है ।

दिल्ली सरकार ने पिछले करीब तीन वर्ष में विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार मद में आवंटित 590 करोड़ रूपये की बजटीय राशि में से 207.22 करोड़ रुपये खर्च किए जो आवंटित कुल राशि का करीब 35 प्रतिशत है।

दिल्ली सरकार की लेखा शाखा के सहायक लेखा अधिकारी संजय कुमार आर्य ने सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी में बताया, ‘‘ दिल्ली सरकार ने वित्त वर्ष 2017-18 में विज्ञापन एवं प्रचार प्रसार मद में 117.76 करोड़ रूपये खर्च किये जबकि वित्त वर्ष 2018-19 में 45.54 करोड़ रूपये खर्च हुए । ’’ उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2019-20 में 30 नवंबर 2019 तक विज्ञापन एवं प्रसार प्रसार मद में दिल्ली सरकार ने 43.92 करोड़ रूपये खर्च किये ।

दिल्ली सरकार की लेखा शाखा (एकाउंट ब्रांच) से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विज्ञापन एवं प्रचार प्रसार मद में वित्त वर्ष 2017-18 में 190 करोड़ रूपये का बजट रखा गया था जबकि 2018-19 में 100 करोड़ रूपये का बजट रखा गया था । वित्त वर्ष 2019-20 के लिये विज्ञापन एवं प्रचार प्रसार मद में 300 करोड़ रूपये का बजट रखा गया है । इस प्रकार दिल्ली सरकार को विज्ञापन एवं प्रचार प्रसार मद में तीन वर्ष में 590 करोड़ रूपये का बजटीय आवंटन हुआ ।

इसमें से 207.22 करोड़ रुपये खर्च किए गए, जो कुल आवंटित राशि का करीब 35 प्रतिशत है । पिछले करीब तीन वर्षों में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, इंटरनेट मीडिया सहित अन्य माध्यमों से विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार मद में दिल्ली सरकार का खर्च प्रति माह औसतन करीब पौने छह करोड़ रूपये रहा ।

 दिल्ली सरकार से पिछले तीन वर्ष में टेलीविजन, समाचारपत्रों, रेडियो सहित विभिन्न माध्यमों से प्रसार प्रसार एवं विज्ञापन मद में आवंटित राशि एवं खर्च का ब्यौरा मांगा था । लेखा विभाग ने हालांकि बताया कि वह टेलीविजन, समाचार पत्र, होर्डिंग, रेडियो, अन्य अभियानों सहित विभागों के हिसाब से ब्यौरा अलग से नहीं रखता है । 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020विधानसभा चुनावअरविन्द केजरीवालदिल्लीआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल