लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विधानसभा चुनाव: 668 उम्मीदवार मैदान में, 1.46 करोड़ से ज्यादा मतदाता करेंगे किस्मत का फैसला

By भाषा | Updated: January 25, 2020 01:54 IST

निर्वाचन कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "शुक्रवार को लगभग 30 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया।" दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) कार्यालय द्वारा बुधवार को साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 1,029 उम्मीदवारों ने 1,528 नामांकन दाखिल किए थे।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली विधानसभा चुनाव में करीब 668 उम्मीदवार मैदान में हैं और शुक्रवार को लगभग 30 लोगों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। मतदान आठ फरवरी को होगा और परिणाम 11 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में करीब 668 उम्मीदवार मैदान में हैं और शुक्रवार को लगभग 30 लोगों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। दिल्ली चुनाव के लिए लगभग 700 उम्मीदवारों के नामांकन बृहस्पतिवार को जांच के बाद चुनाव अधिकारियों द्वारा मान्य पाए गए।

निर्वाचन कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "शुक्रवार को लगभग 30 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया।" दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) कार्यालय द्वारा बुधवार को साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 1,029 उम्मीदवारों ने 1,528 नामांकन दाखिल किए थे।

नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन मंगलवार को 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 800 से अधिक नामांकन दाखिल किए गए। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 21 जनवरी थी और शुक्रवार तक इसे वापस लिया जा सकता था।

मतदान आठ फरवरी को होगा और परिणाम 11 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। अंतिम मतदाता सूची के अनुसार 1.46 करोड़ से अधिक लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे