लाइव न्यूज़ :

Delhi Assembly Elections 2025: AAP के लिए प्रचार करेंगे TMC नेता शत्रुघ्न सिन्हा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 28, 2025 11:02 IST

Delhi Assembly Elections 2025: टीएमसी का मानना ​​है कि अभिनेता एवं राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा दिल्ली के पूर्वांचली मतदाताओं को आम आदमी पार्टी की ओर आकर्षित कर सकते हैं।

Open in App

Delhi Assembly Elections 2025:  तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा दिल्ली में पांच फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी (आप) के लिए प्रचार करेंगे। टीएमसी के सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। टीएमसी सूत्रों ने बताया कि आसनसोल से टीएमसी सांसद सिन्हा एक और दो फरवरी को कम से कम तीन निर्वाचन क्षेत्रों में आप के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।

इनमें पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नयी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र, मुख्यमंत्री आतिशी का कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र और मनीष सिसोदिया का जंगपुरा निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं।

टीएमसी का मानना ​​है कि अभिनेता एवं राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा दिल्ली के पूर्वांचली मतदाताओं को आम आदमी पार्टी की ओर आकर्षित कर सकते हैं। 'पूर्वांचली' का तात्पर्य बिहार और उत्तर प्रदेश से आए प्रवासियों से है।

पूर्वांचलियों की शहर में खासी संख्या है। सूत्रों ने बताया कि टीएमसी के कुछ और नेता दिल्ली में चुनाव प्रचार में शामिल हो सकते हैं। टीएमसी ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी को अपना समर्थन देने की घोषणा की है। 

टॅग्स :दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025शत्रुघ्न सिन्हादिल्लीआम आदमी पार्टीटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos