लाइव न्यूज़ :

Delhi Results: कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सुभाष चोपड़ा बोले- BJP और AAP के ध्रुवीकरण की राजनीति से गिरा हमारा वोट प्रतिशत

By विनीत कुमार | Updated: February 11, 2020 12:31 IST

Delhi Assembly Election Results 2020: दिल्ली कांग्रेस से प्रमुख सुभाष चोपड़ा ने पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि इस पर विचार किया जाएगा कि ऐसे नतीजे के कारण क्या रहे।

Open in App
ठळक मुद्देDelhi Results: दिल्ली चुनाव में 2015 के बाद कांग्रेस का फिर खराब प्रदर्शनरुझानों के अनुसार कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सुभाष चोपड़ा ने कहा- ध्रुवीकरण की राजनीति के कारण गिरा वोट प्रतिशत

Delhi Results: दिल्ली विधानसभा चुनाव के आ रहे नतीजों ने आम आदमी पार्टी (आप) के एक बार फिर सत्ता पर काबिज होने के दरवाजे खोल दिए हैं। वहीं, दिल्ली चुनाव में सबसे खराब प्रदर्शन एक बार फिर कांग्रेस का रहा है। कांग्रेस अब तक के आए रुझानों में खाता खोलती भी नहीं दिख रही है। 

इन सब के बीच दिल्ली कांग्रेस से प्रमुख सुभाष चोपड़ा ने पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि इस पर विचार किया जाएगा कि ऐसे नतीजे के कारण क्या रहे। दरअसल, चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार अब तक आप 58 सीटों पर जबकि बीजेपी 12 सीट पर आगे है। इससे पहले 2015 में भी कांग्रेस दिल्ली में अपना खाता नहीं खोल सकी थी।  

Delhi Results: सुभाष चोपड़ा ने ली जिम्मेदारी

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार सुभाष चोपड़ा ने कांग्रेस के प्रदर्शन पर कहा- 'मैं पार्टी के प्रदर्शन की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं। हम इसके पीछे के कारण को जानने की कोशिश करेंगे। हमारे वोट प्रतिशत की गिरावट का कारण बीजेपी और आप के ध्रुवीकरण वाली राजनीति के कारण हुआ।'

वहीं, दूसरी ओर दिल्ली चुनाव के नतीजों पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, 'हम पहले से ही इससे वाकिफ थे। सवाल उठता है कि बीजेपी को क्या हुआ जो इतने बड़े-बड़े दावे कर रही थी।'

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020आम आदमी पार्टीकांग्रेसकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण