लाइव न्यूज़ :

कम फीसदी वोटिंग वाली डेढ़ दर्जन सीटों पर भी 'आप' का परचम बरकरार, देखें पूरी लिस्ट

By एसके गुप्ता | Updated: February 12, 2020 09:00 IST

दिल्ली की 70 विधानसभा सीट में आप ने 62 सीटों पर जीत हासिल की है और बीजेपी 8 सीटें जीती है। आप की वोट हिस्सेदारी 53.57 प्रतिशत रही। BJP ने 8 सीटों पर जीत हासिल की और उसे 38.51 प्रतिशत वोट मिले। कांग्रेस का खाता नहीं खुला।

Open in App
ठळक मुद्देनई दिल्ली सीट पर पिछली बार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जीत दर्ज की थी, उस समय यहां 64 फीसदी मतदान हुआ था इस बार इस सीट पर 52.15 फीसदी मतदान हुआ है.पिछली बार 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 सीटों पर जीत दर्ज की थी.

दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि जिन सीटों पर मतदान का प्रतिशत कम रहा है.उन सीटों पर भाजपा को फायदा होगा. चुनाव परिणाम आने के बाद यह साफ हो गया है कि कम मतदान वाली एक भी सीट पर भाजपा को फायदा नहीं हुआ है. कम मतदान वाली सभी 18 सीटों पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है.

पिछली बार 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 सीटों पर जीत दर्ज की थी. इसमें दिल्ली कैंट सीट पर सबसे कम मतदान 58.49 फीसदी हुआ था इस बार इस सीट पर सबसे कम मतदान 45.36 फीसदी हुआ है. दोनों ही बार यहां आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है.

ऐसे नई दिल्ली सीट पर पिछली बार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जीत दर्ज की थी, उस समय यहां 64 फीसदी मतदान हुआ था इस बार इस सीट पर 52.15 फीसदी मतदान हुआ है. इसके अलावा आरके पुरम, मालवीय नगर, गे्रटर कैलाश, दिल्ली कैंट, मॉडल टाउन जैसी पॉश सीटों पर भी 'आप' ने जीत दर्ज की है. इन विधानसभाओं में हुआ है

कम मतदान : विधानसभा का नाम - मतदान प्रतिशत रिठाला - 59.62 नांगलोईजट - 56.70 मुंडका - 59.24 मॉडल टाउन - 59.35 करोल बाग - 60.44 पटेल नगर - 60.84 विकासपुरी - 59.27 दिल्ली कैंट-45.36 राजेंद्र नगर - 58.27 नई दिल्ली - 52.15 आरके पुरम - 56.62 महरौली - 56.53 मालवीय नगर - 58.71 कस्तूरबा नगर - 59.67 ग्रेटर कैलाश - 59.94 कालकाजी - 57.44 बदरपुर - 59.63 ओखला - 58.84

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020आम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत'यह पूरा षड्यंत्र मोदी और अमित शाह ने रचा': दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद केजरीवाल

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया