लाइव न्यूज़ :

सदन में बोले बीजेपी विधायक- आतंकवादियों की तरह मत बोलो, तिलमिलाए आप MLA

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 7, 2018 12:30 IST

बीजेपी विधायक ओपी शर्मा अपनी बात रख रहे थे। इस दौरान आप एमएलए अमानतुल्लाह खान कुछ टोका-टोकी कर रहे थे। इससे नाराज बीजेपी विधायक ने आप एमएलए को कहा कि वे अतंकवादियों कि तरह बात ना करें।

Open in App

नई दिल्ली, 7 अगस्त: दिल्ली विधानसभा में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के एक विधायक और सत्ताधारी आम पार्टी के एक विधायक से तू-तू, मैं-मैं हो गई। वाकया ये था कि बीजेपी विधायक ओपी शर्मा अपनी बात रख रहे थे। इस दौरान आप एमएलए अमानतुल्लाह खान कुछ टोका-टोकी कर रहे थे। इससे नाराज बीजेपी विधायक ने आप एमएलए को कहा कि वे अतंकवादियों कि तरह बात ना करें।

इस पर आप के विधायक भड़क गए और विधानसभा में हो-हल्ला मच गया। इसके बाद आप के विधायक विधानसभा अध्यक्ष से मामले में ओपी शर्मा के द्वारा माफी मांगने की मांग करने लगे। इस बीच सदन में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी वहाँ पहुंचे और ओपी शर्मा के बयान पर अपति जताई।

उन्होंने कहा कि मुसलमान को आतंकवाद से जोड़ने के लिए ओपी शर्मा को माफी मांगनी चाहिए और कहा कि दुर्भाग्यवश केंद्र में ऐसी पार्टी की सरकार है जो ऐसा ही माहौल तैयार कर रही है। यहां विपक्ष में ऐसे लोग बैठे हैं जो मुसलमान का मतलब आतंकी धारणा साबित करना चाहते हैं। यह देश एक धर्म या जाति का नही हैं। बाद में विधानसभा अध्यक्ष ने पूरे मामले को विशेषधिकारी समिति को सौंप दिया।

विश्वास नगर के भाजपा विधायक ओपी शर्मा सदन में बिजली, पानी और नाले की समस्या पर बोल रहे थे। इस बीच अमानतुल्लाह खान ने अचानक टोकना शुरू कर दिया। इस पर ओपी शर्मा भड़क गए। इस बीच अमानुतुल्ला खान ने सदन को बताया कि जब ओपी शर्मा ने अधिकारियों को पीटने की भी बात की। वे लगातार अधिकारियों को बेइज्जत कर रहें थे तो मैंने अपति जताई  थी।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :दिल्लीआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए