लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: कोरोना को हराने के लिए केजरीवाल सरकार ने उठाए दो कदम, कहा- मरीजों के घर में ऑक्सीमीटर पहुंचाया जा रहा है

By अनुराग आनंद | Updated: June 26, 2020 13:47 IST

दिल्ली में बिना लक्षण वाले कोरोना मरीजों को अब घर में ही क्वारंटीन रहने के लिए अरविंद केजरीवाल सरकार ने इजाजत दे दी है।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्लाज्मा थेरेपी के जरिए कोरोना मरीजों के इलाज में अच्छे रिजल्ट आए हैं।दिल्ली में 29 मरीजों पर प्लाज्मा थेरेपी से इस्तेमाल किया गया था, जो ठीक हो गए हैं।अब दिल्ली में 200 मरीजों का इलाज प्लाज्मा थेरेपी करने की इजाजत मिली है।

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले में तेजी से वृद्धि हो रही है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कोरोना को हराने के लिए दो अहम फैसले लिए हैं। दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा कि कोरोना के मरीजों की मौत की संख्या को बढ़ने से हर हाल में रोकने का सरकार प्रयास कर रही है।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि अब दिल्ली में जरूरी मरीजों का इलाज प्लाज्मा थेरेपी के माध्यम से किया जाएगा। इसके अलावा, दिल्ली के कोरोना मरीजों का ऑक्सीजन लेवल अचानक कम न हो इसके लिए मरीजों को ऑक्सीमीटर उप्लब्ध कराया जा रहा है। केजरीवाल की मानें तो बिना लक्षण वाले मरीजों में अचानक ऑक्सीजन लेवल कम होने लगता है। ऐसे में उसे बनाए रखने के लिए ऐसे सभी मरीजों को ऑक्सीमीटर दिया जा रहा है। 

दिल्ली में 200 मरीजों का अब प्लाज्मा थेरेपी से होगा इलाज-

बता दें कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में प्लाज्मा के माध्यम से इलाज सफल रहा है। दिल्ली के सीएम की मानें तो पिछले दिनों दिल्ली में 29 मरीजों का प्लाज्मा थेरेपी से किया गया, जिसके बाद मरीजों में काफी सुधार आया। कई गंभीर मरीज दिल्ली में प्लाज्मा थेरेपी से ठीक हो गए हैं। यही वजह है कि सरकार ने अब डॉक्टरों को 200 कोरोना मरीजों पर प्लाज्मा थेरेपी से इलाज करने की इजाजत दे दी है। 

बिना लक्षण वाले मरीजों में भी ऑक्सीजन लेवल 90 से कम होने पर खतरा-

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी का ऑक्सीजन लेवल 95 होना चाहिए। अगर ये 90 से कम हो जाए तो यह खतरा माना जाता है। 85 से कम हो जाए तो बहुत सीरियस हो जाता है। ऑक्सीजन लेवल कम होने पर सांस लेने में दिक्कत होती है।  कई मरीजों में देखा गया कि ऑक्सीजन लेवल कम है, लेकिन सिम्टम्स नहीं है।

दिल्ली में सीरोलॉजिकल सर्वे 27 जून से शुरू  

इसके साथ ही बैठक में दिल्ली में सीरोलॉजिकल सर्वे पर चर्चा की गई, जिसे एनसीडीसी और दिल्ली सरकार संयुक्त रूप से करेंगे। सर्वेक्षण 27 जून से शुरू होगा, सभी संबंधित सर्वेक्षण टीमों का प्रशिक्षण कल पूरा हो गया। जनसंख्या समूहों में कोरोना के प्रकोपों का पता लगाने के लिए आरोग्य सेतु और इतिहास ऐप्स के संयुक्त उपयोग को भी मंजूरी दी गई।

 

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनादिल्लीअरविंद केजरीवालकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया