लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: केजरीवाल सरकार ने किया बड़ा ऐलान, कहा- प्रदेश के ऑटो-रिक्शा, ई रिक्शा व टैक्सी ड्राइवरों को दिए जाएंगे 5000 रुपये 

By अनुराग आनंद | Updated: April 11, 2020 20:19 IST

बुधवार को सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि निर्माण क्षेत्र से जुड़े मजदूरों के खाते में पैसा जाना शुरू हो चुका है। करीब 35 हजार मजदूरों के खाते में 5-5 हजार रुपये डाले जा चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली सरकार ने कंपनियों के मालिकों से कहा है कि उनकी कंपनी में काम करने वाले लोगों की कोई सैलरी न काटें।बुधवार को सीएम ने कहा यह भी कहा था कि राशन कार्ड धारकों को साढ़े 7 किलो राशन बांटने का काम शुरू हो चुका है।

नई दिल्ली: अरविंद केजरीवाल सरकार ने लॉकडाउन की अवधि बढ़ाए जाने की आशंका के बीच एक बड़ा ऐलान किया है। केजरीवाल सरकार ने ऑटो-रिक्शा, टैक्सी, ग्रामीण सेवा, फतहट सेवा, मक्सी कैब, ईको-फ्रेंडली सेवा, ई-रिक्शा और स्कूल कैब ड्राइवरों को 5000 रुपये की एक बार की वित्तीय मदद देने की प्रक्रिया शुरू की है।

इसके साथ ही सरकार ने कहा कि इसके लिए आवेदन लेने की प्रक्रिया 13 अप्रैल से शुरू होगी। सीएम ने बताया कि इसे लागू करने में एक सप्ताह से 10 दिन के बीच का समय लग सकता है। सीएम ने एक बार फिर लोगों से घर में रहने की अपील की। उन्होंने एक कहानी सुनाई कि जो अपने घर मे रहेगा वही बचेगा। 

इससे पहले बुधवार को सीएम ने कहा था कि निर्माण क्षेत्र से जुड़े मजदूरों के खाते में पैसा जाना शुरू हो चुका है। करीब 35 हजार मजदूरों के खाते में 5-5 हजार रुपये डाले जा चुके हैं। कंपनियां सैलरी के बारे में कह रही हैं कि जब दफ्तर खुलेंगे और सैलरी का हिसाब होगा, तभी तो इसे दिया जाएगा।

इसलिए कंपनियों के प्रतिनिधियों को 2 दिनों के लिए पास देने का फैसला हुआ है। इस दौरान ये दफ्तर जाएंगे और सैलरी के लिए जरूरी कागजी औपचारिकता पूरा करेंगे। कंपनियों के मालिकों से कहा गया है कि किसी की सैलरी न काटें। वहीं शेष नौ हजार निर्माण मजदूरों के खाते में भी रकम जल्द भेज दी जाएगी।

बुधवार को सीएम ने कहा यह भी कहा था कि राशन कार्ड धारकों को साढ़े 7 किलो राशन बांटने का काम शुरू हो चुका है। जिनका राशन कार्ड नहीं है उन्हें भी हम राशन देंगे। ऐसे लोगों की तादाद 10 लाख के करीब हो सकती है।

पीएम मोदी के साथ बैठक में दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने ये अपील की

कोरोना वायरस के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (11 अप्रैल) को राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए अहम बैठक की। बैठक के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी से देशव्यापी लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाने की अपील की। सूत्रों ने बताया कि केजरीवाल ने प्रधानमंत्री के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत में कहा, ‘‘केवल दिल्ली में बंद की अवधि बढ़ाने से कोई फायदा नहीं होगा।’’

पंजाब मुख्यमंत्री ऑफिस ने कहा कि बैठक में सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने की सिफारिश की है। इसके अलावा उद्योग और कृषि क्षेत्रों के लिए विशेष रियायत और रैपिड टेस्टिंग किट की मांग की है।

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने फेस कवर (मास्क) पहना हुआ था।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियादिल्ली में कोरोनादिल्लीअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया