अनाज मंडी आग: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जताया दुख, केन्द्र और राज्य सरकार से पीड़ितों परिवार वालों के लिए की ये अपील

By भाषा | Published: December 8, 2019 12:55 PM2019-12-08T12:55:16+5:302019-12-08T13:00:44+5:30

राष्ट्रीय राजधानी में रानी झांसी रोड पर अनाज मंडी स्थित तीन मंजिला इमारत में रविवार सुबह आग लगने से 43 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए है। 

Delhi anaj mandi Fire: Congress President Sonia Gandhi expresses grief, appeals to central and state governments for victims and family of deceased | अनाज मंडी आग: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जताया दुख, केन्द्र और राज्य सरकार से पीड़ितों परिवार वालों के लिए की ये अपील

अनाज मंडी आग: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जताया दुख, केन्द्र और राज्य सरकार से पीड़ितों परिवार वालों के लिए की ये अपील

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली के अनाज मंडी क्षेत्र में रविवार को लगी आग की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए केन्द्र और राज्य सरकारों के अधिकारियों से पीड़ितों और मृतकों के परिवार को हर संभव मदद मुहैया कराने की अपील की।

पार्टी की ओर से जारी बयान के अनुसार,‘‘ गांधी ने भयावह घटना में मारे गए लोगों के परिवार और उनके प्रियजन के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अधिकतम लोगों का जीवन को बचाय जाने और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की उम्मीद जाहिर की।’’ उन्होंने केन्द्र और राज्य सरकारों से पीड़ितों और मृतकों के परिवार को हर संभव मदद मुहैया कराने की अपील भी की।

गांधी ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी हर संभव तरीके से अधिकारियों की मदद करने को कहा। राष्ट्रीय राजधानी में रानी झांसी रोड पर अनाज मंडी स्थित तीन मंजिला इमारत में रविवार सुबह आग लगने से 43 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए है। 

Web Title: Delhi anaj mandi Fire: Congress President Sonia Gandhi expresses grief, appeals to central and state governments for victims and family of deceased

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे