लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में 1 नवंबर से सभी स्कूलों को खोलने की अनुमति, मनीष सिसोदिया बोले-निर्धारित स्थानों पर छठ पूजा कीजिए

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 27, 2021 15:00 IST

विशेषज्ञों ने सुझाव दिया कि किसी भी माता-पिता को अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्दे कक्षाओं में अधिकतम 50% क्षमता के साथ हाइब्रिड मोड में कक्षाएं हों। दिल्ली में कोविड-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करते हुए निर्धारित स्थानों पर छठ पूजा की अनुमति होगी। दिल्ली में कॉलेज समेत सभी शिक्षण संस्थान एक नवंबर से खुलेंगे।

नई दिल्लीः दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में एक नवंबर से सभी कक्षाओं के लिए स्कूल फिर से खुलेंगे। किसी भी छात्र को प्रत्यक्ष कक्षाओं में हिस्सा लेने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा। कक्षाओं में अधिकतम 50% क्षमता के साथ हाइब्रिड मोड में कक्षाएं हों।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में कोविड-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करते हुए निर्धारित स्थानों पर छठ पूजा की अनुमति होगी। दिल्ली में कॉलेज समेत सभी शिक्षण संस्थान एक नवंबर से खुलेंगे। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को कहा कि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने शहर में एक नवंबर से सभी शैक्षणिक संस्थानों को फिर से खोलने और छठ पूजा समारोहों को कोविड के सख्त प्रोटोकॉल के बीच आयोजित करने की अनुमति दी है।

उन्होंने कहा कि स्कूलों को यह सुनिश्चित करना होगा कि कक्षाएं ‘हाइब्रिड’ तरीके से संचालित हों, जिसका अर्थ है कि अ्रफ़लाइन के साथ साथ ऑनलाइन कक्षाएं भी जारी रहेंगी। सिसोदिया ने डीडीएमए की बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘सभी निजी और सरकारी स्कूल एक नवंबर से फिर से खोले जा सकते हैं।

हालांकि, माता-पिता को अपने बच्चों को स्कूलों में भेजने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है।’’ उन्होंने कहा कि कक्षाओं के दौरान एक बार में 50 प्रतिशत से अधिक छात्रों की उपस्थिति नहीं होनी चाहिए और सभी कर्मचारियों को जल्द से जल्द पूरी तरह से टीका लगाया जाना चाहिए।

सिसोदिया ने कहा कि राजधानी में पूर्व निर्धारित स्थानों पर सीमित संख्या में लोगों को छठ पूजा करने की अनुमति होगी। उन्होंने कहा, ‘‘लोगों से अनुरोध है कि वे सभी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें और मास्क पहनें... दिल्ली में कोविड की स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन हम सभी को सावधान और सतर्क रहना होगा।’’

टॅग्स :दिल्लीअरविंद केजरीवालमनीष सिसोदियाकोविड-19 इंडियादिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल