लाइव न्यूज़ :

गुरुद्वारा ननकाना साहिब पर हमलाः पाक उच्चायोग के पास प्रदर्शन, दलों ने कहा- बेहद कायराना और शर्मनाक घटना

By भाषा | Updated: January 4, 2020 16:30 IST

पाकिस्तान के लाहौर में स्थित गुरूद्वारा ननकाना साहिब सिखों के प्रथम गुरु नानक देव का जन्म स्थान है। एक हिंसक भीड़ ने शुक्रवार को गुरुद्वारा पर हमला किया और पथराव किया। डीएसएमजी और अकाली दल के सदस्यों ने दोपहर एक बजे चाणक्यपुरी स्थित पाक उच्चायोग के पास प्रदर्शन किया।

Open in App
ठळक मुद्देशिरोमणि अकाली दल (शिअद)के सदस्यों ने शनिवार को यहां पाकिस्तानी उच्चायोग के पास प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारी पाकिस्तान और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ नारे लगा रहे थे।

गुरुद्वारा ननकाना साहिब पर भीड़ के हमले के विरोध में दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति (डीएसएमजी) और शिरोमणि अकाली दल (शिअद)के सदस्यों ने शनिवार को यहां पाकिस्तानी उच्चायोग के पास प्रदर्शन किया।

पाकिस्तान के लाहौर में स्थित गुरूद्वारा ननकाना साहिब सिखों के प्रथम गुरु नानक देव का जन्म स्थान है। एक हिंसक भीड़ ने शुक्रवार को गुरुद्वारा पर हमला किया और पथराव किया। डीएसएमजी और अकाली दल के सदस्यों ने दोपहर एक बजे चाणक्यपुरी स्थित पाक उच्चायोग के पास प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारी पाकिस्तान और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ नारे लगा रहे थे। सिख समुदाय के सदस्यों ने दावा किया कि उन्होंने पाकिस्तान उच्चायोग में एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें इस्लामाबाद को पाकिस्तान में कानून प्रवर्तन एजेंसियों की नाकामी के बारे में बताने को कहा गया है। 

केजरीवाल ने ननकाना साहिब गुरुद्वारा पर भीड़ के हमले की निंदा की

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पाकिस्तान में ननकाना साहिब गुरुद्वारा पर हुए भीड़ के हमले की शनिवार को निंदा की और कहा कि सिखों पर अत्याचार को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। केजरीवाल ने ट्विटर पर शुक्रवार के इस हमले को शर्मनाक करार दिया और पाकिस्तान की इमरान खान सरकार को सख्त कदम उठाने तथा दोषियों को दंडित करने को कहा।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘पाकिस्तान में ननकाना साहिब पर हुआ हमला एक बेहद कायराना और शर्मनाक घटना है। ननकाना साहिब करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है। वहां रहने वाले सिख भाइयों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।’’ 

टॅग्स :दिल्लीअरविन्द केजरीवालपाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी