लाइव न्यूज़ :

IGI एयरपोर्ट पर अरबपतियों के लिए अलग से बनाया जा रहा टर्मिनल, जहां उतार सकेंगे अपना पर्सनल जेट

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 18, 2019 15:40 IST

इस टर्मिनल का उपयोग करने वालों को पार्किंग की भी सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। यह टर्मिनल अगले साल जनवरी-फरवरी तक तैयार हो सकता है और इसी दौरान शुरू किया जा सकता है। 

Open in App
ठळक मुद्देइंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (आईजीआई एयरपोर्ट) पर अरबपतियों के लिए अलग से टर्मिनल तैयार किया जा रहा है।इस टर्मिनल पर अरबपति अपना हवाई जहाज, हेलिकॉप्टर या फिर चार्टर्ड प्लेन उतार सकेंगे।

इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (आईजीआई एयरपोर्ट) पर अरबपतियों के लिए अलग से टर्मिनल तैयार किया जा रहा है। इस टर्मिनल पर अरबपति अपना हवाई जहाज, हेलिकॉप्टर या फिर चार्टर्ड प्लेन उतार सकेंगे। इस बारे में एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने जानकारी दी है। 

खबरों के अनुसार, बताया गया है कि बन रहे नए टर्मिनल पर सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआईएसएफ को सौंपी जाएगी। साथ ही साथ कस्टम और इमिग्रेशन अफसर भी मौजूद रहेंगे। कहा जा रहा है कि नए टर्मिनल पर डोमेस्टिक और इंटरनेशनल चार्टेड प्लेन उतर सकेंगे।

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि प्राइवेट जेट का ट्रैफिक कम किया जा सके क्योंकि कि इस समय आईजीआई पर प्राइवेट जेट का ट्रैफिक कम से कम 40 फ्लाइट का है, जोकि लगातार बढ़ रहा है।  

वहीं, अभी यह साफ नहीं हो सका है कि इस नए टर्मिनल के बनने से बढ़ने खर्च को प्राइवेट जेट वाले अरबपतियों से वसूला जाएगा या फिर इसका खर्चा एयरपोर्ट डिवलेपमेंट फीस के रूप में यात्रियों से वसूला जाएगा क्योंकि टर्मिनल पर सीआईएसएफ, कस्टम और इमिग्रेशन अफसरों की तैनाती होगी, जिसके लिए अतिरिक्त खर्चे की आवश्यकता पड़ेगी।

बताया जा रहा है कि इस टर्मिनल का उपयोग करने वालों को पार्किंग की भी सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। यह टर्मिनल अगले साल जनवरी-फरवरी तक तैयार हो सकता है और इसी दौरान शुरू किया जा सकता है। 

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष