लाइव न्यूज़ :

Delhi Air Quality Index: लॉकडाउन के चलते दिल्ली की हवा हुई साफ, पिछले 6 महीनों में PM10 सबसे कम लेवल पर

By भाषा | Updated: March 28, 2020 21:44 IST

पर्यावरण और मौसम विशेषज्ञों ने वायु की गुणवत्ता में सुधार का श्रेय कोरोना वायरस के प्रसार की रोकथाम के मद्देनजर 21 दिनों के लिए लागू लॉकडाउन, बारिश और पश्चिमी विक्षोभ के कारण जारी तेज हवाओं को दिया।

Open in App

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह साफ नीले आसमान में चमकता हुआ सूरज दिखा। दो दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण शनिवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्र में पिछले साल 18 अगस्त के बाद से पीएम10 (हवा में सूक्ष्म कण) का सबसे कम स्तर दर्ज किया गया।

दिल्ली-एनसीआर में सुबह दस बजे पीएम10 का स्तर 32.7 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया जोकि पिछले साल 18 अगस्त को दर्ज किए गए न्यूनतम 15.9 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर के बाद से सबसे कम है। शहर में हवा की गुणवत्ता का सूचकांक 40 पर रहा, जोकि 'अच्छा' की श्रेणी में आता है।

पर्यावरण और मौसम विशेषज्ञों ने वायु की गुणवत्ता में सुधार का श्रेय कोरोना वायरस के प्रसार की रोकथाम के मद्देनजर 21 दिनों के लिए लागू लॉकडाउन, बारिश और पश्चिमी विक्षोभ के कारण जारी तेज हवाओं को दिया। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के चलते वाहनों से होने वाले प्रदूषण और निर्माण कार्यों पर रोक के कारण वायु गुणवत्ता सूचकांक 'अच्छा' और 'संतोषजनक' की श्रेणी में रहने की उम्मीद है। प्रदूषण के ऐसे स्थानीय स्रोतों में कमी का असर दिखाई देगा।

दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च के दौरान 109.6 मिलीमीटर वर्षा का अब तक का उच्चतम स्तर दर्ज किया गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडियामौसममौसम रिपोर्टवायु प्रदूषण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया