लाइव न्यूज़ :

दिल्ली वायु प्रदूषण: एक्यूआई अब भी ‘गंभीर’ स्तर पर, नवंबर 2017 के बाद सबसे ज्यादा, सांस लेना हुआ मुश्किल

By भाषा | Updated: November 3, 2019 14:02 IST

नासा के सेटेलाइट की तस्वीरों में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के कई हिस्सों तथा पश्चिम बंगाल में कोहरा नजर आया।

Open in App
ठळक मुद्देशुक्रवार का अधिकतम एक्यूआई नौ नवंबर, 2017 के बाद सबसे ज्यादा था जब यह 486 पर पहुंचा। पूसा, बवाना, आनंद विहार, अशोक विहार, मुंडका, पंजाबी बाग और आईटीओ पर एक्यूआई 490 और 500 के बीच था।

कुछ स्थानों पर वायु गुणवत्ता के ‘अति गंभीर’ श्रेणी के पास पहुंचने के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के शहरों में रविवार सुबह फिर प्रदूषण का स्तर बढ़ गया। शनिवार को हवा की रफ्तार बढ़ने तथा हल्की बारिश होने से प्रदूषण स्तर कम हुआ था और शाम को वायु गुणवत्ता सूचकांक 399 पर आया था।

मौसमविज्ञानियों के अनुसार, रात में हालांकि हवा थम जाने के कारण प्रदूषक एकत्र हो गये और रविवार ग्यारह बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 483 दर्ज किया गया। शुक्रवार को दिल्ली में 24 घंटे का औसत एक्यूआई 484 था। उसके बाद प्रशासन ने विद्यालय बंद करवा दिये थे, निर्माण गतिविधियों पर रोक लगा दी थी और ‘‘जनस्वास्थ्य आपात स्थिति’’ की घोषणा की थी।

शुक्रवार का अधिकतम एक्यूआई नौ नवंबर, 2017 के बाद सबसे ज्यादा था जब यह 486 पर पहुंचा। पूसा, बवाना, आनंद विहार, अशोक विहार, मुंडका, पंजाबी बाग और आईटीओ पर एक्यूआई 490 और 500 के बीच था। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एक्यूआई नोएडा में 487, गाजियाबाद में 483, ग्रेटर नोएडा में 470 और गुड़गांव में 457 था।

एक्यूआई 0-50 के बीच ‘अच्छा’, 51-100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101-200 के बीच ‘मध्यम’, 201-300 के बीच ‘खराब’, 301-400 के बीच ‘अत्यंत खराब’, 401-500 के बीच ‘गंभीर’ और 500 के पार ‘बेहद गंभीर’ माना जाता है। नासा के सेटेलाइट की तस्वीरों में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के कई हिस्सों तथा पश्चिम बंगाल में कोहरा नजर आया।

दिल्ली को ऐसे मौसम से राहत की आस है क्योंकि मौसमविज्ञानी ने कहा है कि रविवार शाम से मंगलवार तक इस क्षेत्र में 20-25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम कार्यालय ने कहा कि चक्रवात ‘महा’ और ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सात और आठ नवंबर को पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में छिटपुट स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

उन्होंने कहा, हालांकि हल्की बारिश होगी लेकिन यह पराली जलाने के प्रभाव को कम करने के संदर्भ में महत्वपूर्ण होगी और प्रदूषकों को भी दूर करेगी। उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त पर्यावरण प्रदूषण (रोकथाम एवं नियंत्रण) प्राधिकरण ने ‘जन स्वास्थ्य आपात स्थिति’ की घोषणा की थी जिसके बाद दिल्ली सरकार ने सभी विद्यालय बंद करने का निर्णय लिया था। ईपीसीए ने दिल्ली-एनसीआर में पांच नवंबर तक सभी निर्माण गतिविधियों पर भी पाबंदी लगा दी है। 

टॅग्स :दिल्ली प्रदूषणवायु प्रदूषणदिल्लीनॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह