लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: आप की नई आबकारी नीति के विरोध में भाजपा शासित नगर निगमों ने सील की शराब की दुकानें

By विशाल कुमार | Updated: January 2, 2022 11:45 IST

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि नगर निगमों के नियमों का पालन करने वाली दुकानों और धार्मिक स्थानों व स्कूलों के पास वाली शराब की दुकानों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा 3 जनवरी को पूरे शहर में 14 स्थानों पर चक्का जाम कर अपना विरोध दर्ज कराएगी।दक्षिणी दिल्ली के मेयर ने कहा कि निगम ने पहले ही छह ऐसी दुकानों को सील कर दिया है।पूर्वी दिल्ली ने आठ और उत्तरी दिल्ली ने 10 दुकानों को सील किया।

नई दिल्ली:दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि उनकी पार्टी दिल्ली की आप सरकार की नई आबकारी नीति के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेगी और तीनों नगर निगम कानूनों का उल्लंघन करने वाली शराब की दुकानों को सील करेंगी।

उन्होंने कहा कि नगर निगमों के नियमों का पालन करने वाली दुकानों और धार्मिक स्थानों व स्कूलों के पास वाली शराब की दुकानों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया जाएगा।

गुप्ता ने कहा कि भाजपा नई आबकारी नीति के खिलाफ 3 जनवरी को पूरे शहर में 14 स्थानों पर चक्का जाम कर अपना विरोध दर्ज कराएगी। दक्षिणी दिल्ली के मेयर मुकेश सूर्यन ने कहा कि निगम ने पहले ही छह ऐसी दुकानों को सील कर दिया है।

उन्होंने कहा कि अभी तक हमने 22 लोगों और छह दुकानों को नोटिस भेजा है. दक्षिणी दिल्ली निगम किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेगी और शराब की अवैध दुकानों को सील कर देगी।

पूर्वी दिल्ली मेयर श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि हमने ऐसी आठ दुकानों को सील कर दिया है और 70 अन्य को नोटिस भेजा है।

उत्तरी दिल्ली मेयर राजा इकबाल सिंह ने कहा कि उन्हें कई धार्मिक संगठनों और सोसाइटियों से शिकायतें मिल रही हैं. अब तक 21 दुकानों को नोटिस भेजा जा चुका है और 10 अन्य सील कर दिया गया है।

प्रभाव में आ चुकी नई आबकारी नीति सरकारी राजस्व बढ़ाने, शराब की दुकानों पर ग्राहकों का अनुभव बेहतर बनाने और भ्रष्टाचार कम करने पर केंद्रित है।

इससे पहले, कई नगरपालिका वार्ड थे, जहां कोई अधिकृत शराब की दुकान नहीं थी और अवैध ठेके की खबरें थीं। नई नीति के अनुसार, शहर में अब केवल निजी शराब की दुकानें चलेंगी और प्रत्येक नगरपालिका वार्ड में 2-3 शराब की दुकानें हैं। सरकार को उम्मीद है कि इससे अवैध गतिविधियों पर रोक लगेगी।

टॅग्स :दिल्लीExcise Departmentआम आदमी पार्टीBJPMunicipal Corporation
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?