लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: तुगलकाबाद में भीषण आग, करीब 1500 झुग्गियां खाक, दमकल की 30 गाड़ियों की मदद से पाया जा सका काबू

By विनीत कुमार | Updated: May 26, 2020 08:55 IST

दिल्ली के तुगलकाबाद के स्लम एरिया में आधी रात को भीषण आग लग गई। कुछ घंटों की मशक्कत के बाद इस पर काबू पाया जा सका। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के तुगलकाबाद में स्लम एरिया में लगी आग, कई झुग्गियां जलकर राखरात एक बजे मिली प्रशासन को सूचना, किसी के हताहत होने की खबर अभी नहीं है

दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में बीती देर रात लगी भीषण आग से करीब 1500 झुग्गियां जलकर राख हो गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। आग की इस घटना से सैकड़ों लोग बेघर हो गए हैं, जो इन झुग्गियों में रहते थे। हालांकि, अभी हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

दमकल विभाग के अनुसार आग लगने की सूचना रात करीब 12:50 बजे मिली. इसके बाद दमकल की 30 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। राहत की बात ये रही कि पुलिस और दमकल विभाग ने झुग्गी में रह रहे सभी लोगों को प्रभावित क्षेत्र से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रात का समय होने से ज्यादातर लोग सो रहे थे। 

मिली जानकारी के अनुसार आग पर सुबह तड़के करीब 3:40 बजे काबू पाया जा सका। फिलहाल नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

वहीं, न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार दक्षिण पूर्वी दिल्ली के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया, 'हमें रात करीब एक बजे आग लगने की सूचना मिली। आग पर काबू पाने के लिए 18-20 दमकल वाहनों को लगाया गया था। फिलहाल किसी के भी हताहत होने की जानकारी नहीं है।'

इससे पहले पिछले हफ्ते दिल्ली के कीर्तिनगर की झुग्गी में भी आग लगने की घटना सामने आई थी। कीर्तिनगर एशिया का सबसे बड़ा फर्निचर मार्केट है। 

टॅग्स :दिल्लीभीषण आगअग्नि दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष