लाइव न्यूज़ :

दिल्ली मिंटो रोड पर बारिश के पानी में तैरती मिली ऑटो ड्राइवर की लाश, टीशर्ट-चप्पल से की गई शख्स की पहचान

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 19, 2020 11:06 IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार (19 जुलाई) सुबह की शुरुआत भारी बारिश हो रही है। बारिश की वजह से दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव की सूचना है। जगह-जगह सड़कों पर पानी भर गया है, जिससे ट्रैफिक का बुरा हाल है।

Open in App
ठळक मुद्दे60 वर्षीय कुंदन के शव को दिल्ली यार्ड में काम करनेवाले ट्रैकमेन ने सबसे पहले देखा था, जब उसका शव बस के सामने तैर रहा था।पुलिस ने कहा, मृतक रविवार (19 जुलाई) की सुबह कनॉट प्लेस की तरफ जा रहा था। तब यह घटना हुई।

नई दिल्ली:दिल्ली में मिंटो रोड ब्रिज के पास बारिश के जमा पानी में एक शव तैरता हुआ मिला है। नई दिल्ली रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे एक ट्रैकमैन ने शव को बाहर निकाला। मृतक ड्राइवर का नाम कुंदन सिंह है, जो कि 60 साल के थे। दिल्ली पुलिस ने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि मृतक शख्स की पहचान 60 वर्षीय कुंदन के रूप में हुई है, वो सुबह कनॉट प्लेस की तरफ जा रहा था। उसने अंडरपास (मिंटो रोड अंडरपास) से अपना वाहन निकालने की कोशिश की जहां पानी भरा था। ऐसा लगता है कि डूबने से उसकी मौत हुई है। बाहरी चोट का कोई निशान नहीं है। CrPC की धारा 174 के तहत पूछताछ चल रही है। 

मृतक के दोस्त ने कहा- टीशर्ट और चप्पल से की गई पहचान

मृतक के साथ काम करने वाले नूर आलम ने बताया, मैं ड्राइवर हूं, ये (जिसका शव मिला है) भी ड्राइवर है। मुझे मालिक का फोन आया था कि गाड़ी डूब गई है, यहां आकर उसे देखा तो नहीं मिला। बस ड्राइवर ने बताया कि यहां एक डेड बॉडी तैर रही है। टीशर्ट और चप्पल से उसकी पहचान की, उसका नाम कुंदन सिंह है।  मृतक ड्राइवर कुंदन के दोस्तों ने पुलिस को बताया कि वह कनॉट प्लेस की शंकर मार्केट में ड्राइवर का काम करता था। 

बस के सामने तैर रही थी 60 वर्षीय कुंदन की बॉडी

60 वर्षीय कुंदन के शव को दिल्ली यार्ड में काम करनेवाले ट्रैकमेन ने सबसे पहले देखा था। उन्होंने एक मीडिया संस्थान को बचाया,  मैं ट्रैक पर ड्यूटी पर था उस दौरान ही मैंने एक बॉडी देखी थी। तब मैं ट्रैक से उतरकर नीचे आया और इसे निकाला। बॉडी बस के सामने तैर रही थी। 

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली समाचारदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया