लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड केसः 80 दिन बाद सबसे कम मौत, 135 नए मामले, संक्रमण दर घटकर 0.18%

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 19, 2021 19:50 IST

दिल्ली सरकार द्वारा जारी आंकड़ों में कहा गया है कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोनो वायरस संक्रमण के 135 ताजा मामले भी देखे गए हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में कोविड महामारी केस कम हो रहा है। शहर में अब तक महामारी से 24,907 मरीजों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार संक्रमण की दर घटकर 0.18 प्रतिशत रह गई है।

नई दिल्लीः दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से कोविड की संख्या में गिरावट देखी जा रही है। 80 दिन बाद आज सबसे कम मौत हुई है। मृतकों की उक्त संख्या एक अप्रैल के बाद सबसे कम है।

 

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 135 नए मामले सामने आए तथा कोविड-19 से सात और लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार संक्रमण की दर घटकर 0.18 प्रतिशत रह गई है। शहर में अब तक महामारी से 24,907 मरीजों की मौत हो चुकी है।

आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में तीन अप्रैल को कोविड-19 से 10 मौतें हुई थीं। बुधवार को संक्रमण के 212 मामले सामने आए थे और 25 मरीजों की मौत हो गई थी। शुक्रवार को संक्रमण के मामले घटकर 165 रह गए, 14 मरीजों की मौत हुई और संक्रमण की दर 0.22 प्रतिशत दर्ज की गई।

एक दिन की मौत के मामले में दिल्ली का सबसे खराब दिन 3 मई को था, जब यहां 448 मौतें हुईं। दिल्ली में लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध लगाए थे। 7 जून को अनलॉक करने की प्रक्रिया शुरू की। मॉल, बाजार और बाजार परिसरों में दुकानें सम-विषम समय के प्रतिबंधों के साथ खोली गईं।

 

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनाकोविड-19 इंडियाअरविंद केजरीवालआम आदमी पार्टीदिल्ली सरकारकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता