लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः सरकारी स्कूल का मिड-डे मील खाकर 26 बच्चे बीमार, खाने में गिरी थी छिपकली

By आदित्य द्विवेदी | Updated: July 11, 2018 15:29 IST

पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच चुकी है। बाकी बचे खाने के सैम्पल लेकर जांच की जा रही है।

Open in App

नई दिल्ली, 11 जुलाईः नरेला स्थित एक सरकारी स्कूल में मिड डे मील खाने से 26 बच्चे बीमार हो गए। सभी छात्रों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बच्चों के मिड डे मील में छिपकली गिर गई थी। जहरीला मिड डे मील खाने से बच्चे बीमार पड़ गए। दिल्ली पुलिस के मुताबिक पीसीआर कॉल आई थी जिसका बाद मौके पर पुलिस पहुंची।

पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच चुकी है। बाकी बचे खाने के सैम्पल लेकर जांच की जा रही है। इसके अलावा शिक्षकों और छात्रों से भी घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है। बीमार छात्र अलग-अलग कक्षाओं के हैं लेकिन ज्यादा संख्या कक्षा 8 के छात्रों की है। यह विद्यालय राज्य सरकार संचालित करती है।

मिड डे मील में अनियमितता की घटनाएंः-

- आठ जुलाई को राजकीय सर्वोदय हाई स्कूल में मिड डे मील खाने से दो छात्राएं बीमार हो गई थी। बताया गया कि खाने में छिपकली गिर पड़ी थी। दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मिड डे मील सप्लायर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए और खाने का सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया।

- - इसी तरह का फिर एक मामला बिहार के समस्तीपुर जिले में सामने आया था। यहां मिड-डे मील की बनी दाल में छिपकली गिर गई लेकिन रसोइया की लापरवाही की वजह से उसे नहीं निकाला गया और वैसे ही दाल छात्रों को खिला दी गई। इस हादसे में करीब 100 छात्र बीमार हो गए। इसके बाद अभिभावकों ने काफी हंगामा काटा था। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :मिड डे मीलदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील