लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः सीएम एकनाथ शिंदे से मिले शिवसेना के 12 सांसद, लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात, जानें क्या है पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 19, 2022 16:11 IST

मंगलवार को महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने शिवसेना के 12 सांसदों से मुलाकात की है। 40 विधायकों के बाद अब शिवसेना के 12 सांसदों ने भी उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ दिया है और वे शिंदे गुट में शामिल हो गए हैं। 

Open in App
ठळक मुद्दे40 से ज्यादा विधायकों के समर्थन के साथ एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे को चुनौती थी। विधायकों की बगावत के बाद से शिवसेना दो गुटों में बंट गई। राज्य में शिवसेना के कुल 18 सांसद हैं।

नई दिल्ली: महाराष्ट्र का सियासी ड्रामा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। महाविकास अघाड़ी सरकार गिरने के बाद से उद्धव ठाकरे की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। पहले उद्धव ठाकरे के 40 विधायक बागी हो गए जिसके चलते उन्हे सीएम पद से इस्तीफा तक देना पड़ा।

शिवसेना सांसद हेमंत गोडसे ने कहा कि शिवसेना के 12 सांसदों ने लोकसभाध्यक्ष से मुलाकात की, सदन में पार्टी के नेता को बदलने का किया अनुरोध है। शिवसेना सांसदों ने लोकसभाध्यक्ष से मुलाकात की, विनायक राउत के स्थान पर राहुल शिवले को सदन में पार्टी का नेता नियुक्त करने का अनुरोध किया।

अब खबर ये है कि उद्धव गुट के सांसद भी शिंदे गुट के हो गए हैं। बता दें कि मंगलवार को महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने शिवसेना के 12 सांसदों के साथ लोकसभा स्पीकर से मुलाकात की है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली दौरे पर एकनाथ शिंदे ने गहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की। शाह से मीटिंग के बाद शिंदे सीधे लोकसभा स्पीकर के पास पहुंचे। उनके साथ शिवसेना के 12 सांसद भी थे।

शिंदे का शिवसेना पर दावा

 महाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार से पहले शिंदे सोमवार की शाम को दिल्ली पहुंचे थे। वो एयरपोर्ट से सीधे महाराष्ट्र सदन पहुंचे। महाराष्ट्र से शिवसेना के एक सांसद ने दावा किया था कि सिवसेना के 12 से ज्यादा सासंद लोकसभा में अलग गुट बनाएंगे। वहीं सीएम की 12 सासंदों के साथ तस्वीर भी सामने आ गई है।

गौरतलब है कि एकनाथ शिंदे ने कल ही शिवसेना के 18 सांसदों में से 12 के साथ ऑनलाइन मीटिंग की थी। राज्य में शिवसेना के कुल 18 सांसद हैं। दावा किया जा रहा है कि उनमें से 12 शिंदे गुट के साथ है। 

शिवसेना के 12 सांसद शिंदे गुट में 

बता दें कि विधायकों की बगावत के बाद से शिवसेना दो गुटों में बंट गई। जहां शिंदे गुट के विधायक शिंदे की शिवसेना को ही असली शिवसेना बता रहे थे। वहीं अब एकनाथ शिंदे की शिवसेना के 12 सांसदों के साथ मुलाकात से ये तो साफ हो गया है कि अब शिंदे गुट शिवसेना पर दावा ठोक रहा है।

गौरतलब है कि 40 से ज्यादा विधायकों के समर्थन के साथ एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे को चुनौती थी। शिवसेना के 50 विधायकों में से 40 शिंदे गुट में जाने के बाद अब 18 लोकसभा सांसदों में 12 शिंदे गुट में चले जाने से शिवसेना में फूट ज्यादा गहरी और साफ हो गई है।

टॅग्स :शिव सेनाएकनाथ शिंदेओम बिरलामहाराष्ट्रमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए