लाइव न्यूज़ :

दिल्ली : अक्टूबर में आर्म्स एक्ट के तहत 100 लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 7, 2021 16:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात नवंबर दिल्ली पुलिस के तीन जिला क्षेत्रों में अक्टूबर महीने में शस्त्र अधिनियम के तहत 100 से अधिक, आबकारी अधिनियम के तहत 85 और राष्ट्रीय स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया। आधिकारिक आंकड़ों में यह बात सामने आई है।

आंकड़ों के मुताबिक उत्तर दिल्ली जिले की पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत 18 लोगों को गिरफ्तार किया तथा उनके पास से कुल पांच देसी पिस्तौल और 10 कारतूस बरामद किए गए।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक दक्षिण-पूर्व जिले की पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत 17 मामले दर्ज किए और कुल 18 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से छह आग्नेयास्त्र और 11 चाकू बरामद किए।

वहीं, उत्तर-पूर्वी जिले में शस्त्र अधिनियम के तहत 59 मामले दर्ज किए गए और 68 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से पुलिस ने 23 पिस्तौल, 45 कारतूस और 40 चाकू बरामद किए गए।

उत्तर, दक्षिण-पूर्वी और उत्तर-पूर्वी जिलों में पुलिस ने पिछले महीने आबकारी अधिनियम के तहत कुल 85 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें से उत्तर में 19 को, दक्षिण-पूर्व में 44 को जबकि उत्तर-पूर्व जिले में 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

दक्षिण-पूर्व जिले की पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत 40 मामले दर्ज किए और पांच हजार से अधिक बोतल शराब बरामद की। उत्तर-पूर्वी जिले में पुलिस ने 22 मामले दर्ज किए और वहां से 431 बोतलें बरामद की गईं।

उत्तर-पूर्वी जिले में एनडीपीसी अधिनियम के तहत कुल 11 मामले दर्ज किए गए और 16 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 31 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया गया।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक दक्षिण-पूर्वी जिले में पुलिस ने एनडीपीसी अधिनियम के तहत पांच मामले दर्ज किए और पांच लोगों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 12.5 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया गया।

उत्तरी जिले में एनडीपीएस अधिनियम के तहत एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 104.6 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक दक्षिण-पूर्व जिले में पुलिस ने इस दौरान जुआ अधिनियम के तहत 13 मामले दर्ज किए और 44 लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं, उत्तर-पूर्वी जिले ने ऐसे 11 मामले दर्ज किए और 42 लोगों को गिरफ्तार किया।

गौरतलब है कि दिल्ली को पुलिस के अंतर्गत 15 जिला क्षेत्रों में विभाजित किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर