लाइव न्यूज़ :

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- 'पाकिस्तान प्रायोजित आतंक भारत के धैर्य की परीक्षा ले रहा है'

By भाषा | Updated: February 4, 2020 03:03 IST

एक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सिंह ने कई भारतीय राजनयिक मिशन पर दस नए रक्षा विंग स्थापित करने की घोषणा भी की है ताकि और अधिक रक्षा अताशे की नियुक्ति की जा सके।

Open in App

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि पड़ोसी देश द्वारा आतंकवाद को समर्थन भारत के लिए गंभीर चुनौती है। उन्होंने कहा कि देश ने आतंक के नेटवर्क और उनके संरक्षकों के मंसूबे ध्वस्त करने की क्षमता प्रदर्शित की है।

एक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सिंह ने कई भारतीय राजनयिक मिशन पर दस नए रक्षा विंग स्थापित करने की घोषणा भी की है ताकि और अधिक रक्षा अताशे की नियुक्ति की जा सके। विश्वभर में नियुक्त भारत के रक्षा अताशे के सम्मेलन में उन्होंने कहा, “इससे भारत की रक्षा कूटनीति को और मजबूती मिलेगी।”

आतंकवाद के खतरे पर सिंह ने स्पष्ट रूप से पाकिस्तान का हवाला देते हुए कहा कि आतंकी ढांचे की मौजूदगी और पाकिस्तान की सरकार द्वारा आतंकवादियों को मिलता समर्थन भारत के धैर्य को चुनौती है। रक्षा मंत्री ने कहा, “एक जिम्मेदार और शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में भारत ने यह दिखाया है कि वह आतंकी संगठनों और उनके संरक्षकों के मंसूबों को ध्वस्त करने में सक्षम है।”

सिंह ने कहा, “भारत के लड़ाकू विमानों ने पाकिस्तान में स्थित जैश ए मोहम्मद के आतंकी प्रशिक्षण शिविरों पर छह फरवरी 2019 को हमला कर कश्मीर में शहीद हुए 40 अर्धसैनिक बल के जवानों की हत्या का बदला लिया। इस हमले ने सीमापार से प्रायोजित आतंकवाद से लड़ने में भारत की भूमिका में आए सैद्धांतिक बदलाव को परिलक्षित किया।”

रक्षा मंत्री ने कहा कि आतंक और उससे संबंधित हिंसा ने अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा वातावरण को गंभीर चुनौती दी है। रक्षा मंत्री ने भारतीय महासागर और भारत-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा के प्रति खतरे पर भी चिंता व्यक्त की।

टॅग्स :राजनाथ सिंहपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर