लाइव न्यूज़ :

Bihar Assembly Elections 2020: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का RJD पर हमला, बोले- यहां लालटेन फूट गई है, तेल बह गया है

By एस पी सिन्हा | Updated: October 21, 2020 16:56 IST

राजनाथ सिंह ने जैसे ही कहा यहां लालटेन फूट गई है, तेल बह गई. तभी भीड से आवाज आई हाथ जल गया तो राजनाथ सिंह ने हसंते हुए कहा अरे सुना त, तनी हमरो त सुना.

Open in App
ठळक मुद्देराजनाथ सिंह ने राजद और कांग्रेस पर भोजपुरी में ही तंज कसा तो सभा तालियों से गूंज उठी.राजनाथ सिंह ने बिहार में चुनाव प्रचार करते वक्त कहा कि यहां भाजपा-जदयू की जोड़ी सचिन और सहवाग की तरह है।

पटना: बिहार के चुनावी समर आज रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की एंट्री हुई. उन्होंने भागलपुर के कहलगांव में रैली को संबोधित करते हुई मोदी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि तीन तलाक, अयोध्या राम मंदिर, और कश्मीर से धारा 370 खत्म करने का वादा हमारी सरकार ने पूरा किया.

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत का विभाजन नहीं होना चाहिए था. सीएए की खासियत पर उन्होंने चर्चा की. वह अपने रंग में थे. उन्होंने रैली में अधिकांश बातें भोजपुरी में की. लोगों से जुडने के लिए उन्होंने कई वादे किए और करवाए भी.

राजनाथ सिंह ने राजद और कांग्रेस पर भोजपुरी में ही तंज कसा तो सभा तालियों से गूंज उठी. उन्होंने कहा कि नागरिकता कानून बनाना हमारा संकल्प था. इस संकल्प को हमने पूरा किया है. उन्होंने इसका कारण भी बताया. उन्होंने कहा कि भारत का विभाजन नहीं होना चाहिए था.

उस समय लग रहा था कि जैसे भारत माता के टुकडे किए जा रहे हों. हम लोग नहीं चाहते थे कि भारत का​ विभाजन हो. विभाजन के बाद वहां (पाकिस्तान) में जो अल्पसंख्यक रह गए लगातार उन पर जुल्म ढाया जा रहा था. हमारी पार्टी ने संकल्प लिया था कि जिस दिन संसद में स्पष्ट बहुमत मिलेगा उत्पीड़न के शिकार अल्पसंख्यकों को भारत लाया जाएगा.

उन्हें भारत लाकर नागरिकता देंगे. अपने संकल्प को पूरा करने के लिए ही हमने नागरिकता का कानून पास किया. राजनाथ सिंह ने जैसे ही कहा यहां लालटेन फूट गई है, तेल बह गई. तभी भीड से आवाज आई हाथ जल गया तो राजनाथ सिंह ने हसंते हुए कहा अरे सुना त, तनी हमरो त सुना. इसके बाद राजनाथ सिंह ने फिर से कहा- यहां लालटेन फूट गई है, तेल बह गई.

अब ना पंजा का चली ना उनकर कोई खेल चली. अब हम जाई, तभी भीड से आवाज आई नहीं, तो वह बोले-नाहीं अब हम चलतनी. इसके बाद उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए भोजपुरी में वादा भी लिया.

इससे पहले उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने ये संकल्प लिया था कि जिस दिन संसद में हमें स्पष्ट बहुमत मिल जाएगा, हमारे जो भी अल्पसंख्यक उत्पीडन के बाद वहां से भारत में आएंगे तो हम उन्हें भारत की नागरिकता देंगे और हमने नागरिकता का कानून पास किया.

टॅग्स :राजनाथ सिंहबिहारआरजेडीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी