लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी को रक्षा मंत्री सीतारमण का जवाब, खुद तो ‘भ्रमित’ हैं जनता को ना करें, कभी अडाणी तो कभी अंबानी से निकाल रहे कनेक्शन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 3, 2018 04:55 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि फ्रांसीसी कंपनी दसाल्ट एविएशन ने अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस डिफेंस को ‘‘रिश्वत की पहली किस्त’’ के रूप में 284 करोड़ रुपये दिए हैं।

Open in App

 रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कोयंबतूर में  शुक्रवार दो नवंबर को राफेल डीस पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बयानों को लेकर उन पर निशाना साधा है।  निर्मला सीतारमण ने कहा है कि राहुल गांधी एक ‘भ्रमित’ व्यक्ति हैं, क्योंकि वह अलग-अलग मौकों पर अलग-अलग बातें कहते हैं।

निर्मला ने  सीतारमण ने कहा,  राहुल गांधी जैसे आप(जनता) भ्रमित न हों...राहुल गांधी भ्रमित व्यक्ति हैं। वह अलग-अलग मौकों पर अलग-अलग दरों की बात करते हैं। इसके अलावा, वह अलग-अलग जगहों पर कहते रहे हैं कि हमने (सरकार ने) कई लोगों की मदद की है...कभी वह अडाणी का नाम लेते हैं तो कभी अंबानी का।’’ 

सीतारमण ने यह बयान राहुल गांधी के राफेल डील को लेकर कही गई टिप्पणी के बाद दी है। राहुल गांधी ने कहा कि राफेल करार दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कारोबारी अनिल अंबानी के बीच हुआ।

राहुल का आरोप-  दसाल्ट ने अंबानी की कंपनी को दी रिश्वत

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि फ्रांसीसी कंपनी दसाल्ट एविएशन ने अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस डिफेंस को ‘‘रिश्वत की पहली किस्त’’ के रूप में 284 करोड़ रुपये दिए और दावा किया कि राफेल सौदे की जांच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बच नहीं पाएंगे।उन्होंने दावा किया कि राफेल सौदे में जांच होने पर अपने खिलाफ कार्रवाई के डर से प्रधानमंत्री की रातों की नींद उड़ी हुई है। राहुल ने आरोप लगाया कि सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा को इसलिए हटाया गया क्योंकि वह राफेल सौदे की जांच करना चाहते थे। हालांकि इन सभी आरोपों को प्रमाणित करने के लिहाज से कांग्रेस अध्यक्ष ने कोई सबूत या दस्तावेज पेश नहीं किया।अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस समूह ने गांधी के आरोपों को झूठा कहकर खारिज कर दिया है। बयान में कहा गया कि अंबानी और उनकी कंपनी को आने वाले चुनावों को देखते हुए लगातार राजनीतिक लड़ाई में खींचा जा रहा है।

(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट के साथ) 

टॅग्स :निर्मला सीतारमणराहुल गांधीराफेल सौदाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अनिल अंबानीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील