लाइव न्यूज़ :

रक्षा समिति बैठक में हंगामा, राहुल गांधी सहित कांग्रेस सांसद ने किया वॉकआउट, पाकिस्तान और चीन पर चर्चा की मांग

By भाषा | Updated: July 14, 2021 21:52 IST

समिति के प्रमुख और भाजपा नेता जुआल ओरांव ने इन पर चर्चा से इनकार किया और कहा कि ये विषय एजेंडे के लिए पहले से तय नहीं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबैठक के एजेंडे में छावनी बोर्डों कामकाज पर चर्चा करना शामिल था।राहुल गांधी ने कहा कि पिछली कुछ बैठकों से लगातार इसी पर बात हो रही है। राहुल गांधी ने पाकिस्तान से आतंकी खतरे को लेकर चर्चा की मांग उठाई।

नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को रक्षा संबंधित संसद की स्थायी समिति की बैठक में पाकिस्तान, सीमा पर चीन के आक्रामक रवैये और अफगानिस्तान कई इलाकों में तालिबान के कब्जे समेत कई मुद्दे उठाए और कहा कि इन पर भी चर्चा होनी चाहिए।

सूत्रों के मुताबिक, समिति के प्रमुख और भाजपा नेता जुआल ओरांव ने इन पर चर्चा से इनकार किया और कहा कि ये विषय एजेंडे के लिए पहले से तय नहीं हैं। सूत्रों ने बताया कि इसके बाद राहुल गांधी बैठक के खत्म होने से कुछ मिनट पहले ही बाहर निकल गए। एक सूत्र ने बताया, ‘‘बैठक के एजेंडे में छावनी बोर्डों कामकाज पर चर्चा करना शामिल था।

राहुल गांधी ने कहा कि पिछली कुछ बैठकों से लगातार इसी पर बात हो रही है। उन्होंने कहा कि इस पर बात हो, लेकिन चीन सीमा पर जो कर रहा है, अफगानिस्तान में तालिबान कब्जा कर रहा है, श्रीलंका में चीन अपना प्रभाव बढ़ा रहा है, ऐसे बड़े मुद्दों पर भी चर्चा होनी चाहिए।’’ सूत्रों ने यह जानकारी भी दी कि राहुल गांधी ने पाकिस्तान से आतंकी खतरे को लेकर चर्चा की मांग उठाई।

सूत्रों के अनुसार, ओरांव ने कहा कि अगर कोई सदस्य किसी विषय पर चर्चा चाहता है तो उसे प्रक्रिया का पालन करना चाहिए और 14 दिन पहले नोटिस देना चाहिए। सूत्रों ने बताया, ‘‘एक अन्य विपक्षी दल के नेता ने भी राहुल गांधी की बात का समर्थन किया और कहा कि चीन की आक्रमकता समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करना जरूरी है।’’ 

टॅग्स :राहुल गांधीचीनपाकिस्तानलद्दाखभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?